कौशाम्बी29जनवरी24*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 333 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें*
*सांसद, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देकर परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की*
*कौशाम्बी।* मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत आज मिनी स्टेडियम तिलगुड़ी, नेवादा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 333 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 03 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित हैं। सांसद विनोद कुमार सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
सासंद विनोद सोनकर ने समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम इतने भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से उनके सफल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कॉमना की। उन्हांने सभी नव दाम्पत्य जोड़ों से कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें। उन्हांने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो बिना किसी भेद-भाव के गरीब, शोषित, पीड़ित, मजदूर, किसान एवं समाज के सभी वर्गों की चिन्ता कर, उनके कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहीं है मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों का विवाह कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब बेटियॉ, जो कभी सपना नहीं देख सकतीं, कल्पना भी नहीं कर सकतीं थी, कि उनका भी इतने भव्य तरीके से विवाह होगा, जिसमें सांसद एवं जिलाधिकारी आदि शामिल होंगे, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों के विवाह करायें जा रहें हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी ने 2014 में हरियाणा की धरती से देश के लोगों से आवाह्न कर संकल्प दिलाया कि इस देश की बेटी को बचाना भी है तथा पढ़ाना भी है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की बेटियों को बचाने के साथ ही पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। बेटी के पैदा होने से लेकर शिक्षा, रोजगार एवं विवाह की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियों के पैदा होने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत रू0-06 हजार खाते में जमा कराया जाता है। उन्हांने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2017 से लेकर अब तक जनपद में 06 हजार 500 से अधिक गरीब बेटियों के हॉथ पीले करने का कार्य किया गया। उन्हांने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक हर घर-नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 05 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के स्थान पर विधानसभावार आयोजित किया जा रहा हैं ताकि गॉव के लोंगो को आने-जाने में कोई परेशानी न होने पायें। 13 फरवरी को विधानसभा-सिराथू के सरदार बिट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज, उदहिन बुजुर्ग में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेंगा।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकॉक्षी योजना है, जिसके द्वारा जो परिवार अपने पुत्रियां के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उन सभी के पुत्रियों का विवाह, इस योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, बर्तन, ट्राली बैग, दीवार घड़ी) दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा गणमान्य उपस्थित रहें।

More Stories
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.
बंगलौर २२ अप्रैल २०२६ * एसआईआर विरोधी सम्मेलन ,कर्नाटक मतदान संशोधन से एक भी योग्य मतदाता के वंचित रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है