October 31, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी27जून*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास ख़बरे

कौशाम्बी27जून*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास ख़बरे

[6/27, 18:37] +91 6392 177 313: *आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी बदबदापुर थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को गिरफ्तार कर। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[6/27, 18:37] +91 6392 177 313: *अलग अलग थानों द्वारा पांच वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जिले में अलग अलग थानों की पुलिस बल के द्वारा पांच वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जानकारी के मुताबिक थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा दो वारंटी अभियुक्तो रोजी पत्नी मुस्ताक अली निवासी थाना महेवघाट व उमाकान्त पुत्र अंशधारी निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं

इसी प्रकार थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त संजय सोनकर पुत्र बुधराज निवासी नारा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना चरवा पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त डिन्गू रैदास पुत्र गनपत रैदास निवासी पैगम्बरपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वारटी अभियुक्त भैयालाल पासी पुत्र स्व० भोला नाथ निवासी नूरपुर हाजीपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[6/27, 18:23] +91 96706 43576: *निरोधात्मक कार्यवाही में 11 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना चरवा से तीन थाना पिपरी से एक थाना सराय अकिल से चार थाना कडाधाम से दो थाना मझनपुर से एक कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

[6/27, 18:23] +91 96706 43576: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो-पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहनों का 97 ई-चालान किया गया व 01 वाहन का चालान कर 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

[6/27, 18:37] +91 6392 177 313: *अलग अलग थानों द्वारा पांच वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जिले में अलग अलग थानों की पुलिस बल के द्वारा पांच वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जानकारी के मुताबिक थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा दो वारंटी अभियुक्तो रोजी पत्नी मुस्ताक अली निवासी थाना महेवघाट व उमाकान्त पुत्र अंशधारी निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं

इसी प्रकार थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त संजय सोनकर पुत्र बुधराज निवासी नारा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना चरवा पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त डिन्गू रैदास पुत्र गनपत रैदास निवासी पैगम्बरपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वारटी अभियुक्त भैयालाल पासी पुत्र स्व० भोला नाथ निवासी नूरपुर हाजीपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[6/27, 18:37] +91 6392 177 313: *आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी बदबदापुर थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को गिरफ्तार कर। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[6/27, 18:48] +91 99560 44608: *एक तरफ निर्माण दूसरी तरफ बर्बाद योजना में नगर पालिका में करोड़ो पर डाका*

*नगरपालिका का गजब का फार्मूला मिट्टी में सीमेंट की शुरू हुई जुड़ाई*

*तमाम योजनाओं में धांधली कर डाका डालने वाले बेईमान अधिकारियों की गिरफ्तारी कराने के बजाय उनके कार्यों को किया जा रहा है नजरअंदाज*

*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर के रोज नए-नए कारनामे उजागर हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी नगरपालिका के कारनामे पर आला अधिकारी कार्यवाही करते नहीं दिख रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अधिशासी अधिकारी के हौसले बुलंद है और फर्जी आंकड़ों के सहारे केवल सरकारी खजाने से धन निकासी का खेल बीते 2 वर्षों से बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है तमाम योजनाओं में धांधली कर डाका डालने वाले अधिकारियों की गिरफ्तारी कराने के बजाय उनके कार्यों पर बार-बार अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं

नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र में कुछ समय पूर्व कराए गए पुराने कार्यों को तोड़कर नए कार्य कराए जा रहे हैं नाला बनाकर उसे तोड़ना गर्मी के महीने में पौधारोपण कर सरकारी खजाने को चपत लगाना बिना गिट्टी डालें सड़क का डामर कराया जाना घटिया क्वालिटी की पुलिया बनाया जाना मानक बिहीन घटिया क्वालिटी का नाला निर्माण कराया जाना बिना हैंड पंप बोरिंग कराए मरम्मत की रकम निकाल लेना दूसरे विभाग की जमीन पर बिना अनुमति विकास कराए जाने सहित तमाम आरोप नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर पूर्व से लगे हैं

अधिशासी अधिकारी ने फिर एक नया कारनामा शुरू कर दिया है मंझनपुर नगर पालिका के चौराहे से तहसील रोड पर सड़क और इंटरलॉकिंग के बीच के स्थान पर सीमेंट बालू का मिश्रण लगाकर गैप भरने का काम शुरू कर दिया गया है एक तरफ गैप भरा जा रहा है दूसरी तरफ दो दिन बाद गैप की सीमेंट बालू हवा में उड़ रही है लेकिन इसमें सबसे अहम बात यह है कि डामर और इंटरलॉकिंग के बीच मिट्टी की सफाई नहीं की गई है मिट्टी में सीमेंट का जोड़ कैसे मजबूत होगा लेकिन नगरपालिका को किसी योजना की मजबूती और नियम कानून की कहां परवाह है सब कुछ अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह नगर पालिका में होने के बाद अभी तक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई है एक भाजपा नेता ने अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार की शिकायत नगर निकाय लखनऊ से किया था लेकिन भाजपा नेता की शिकायत पर कार्यवाही होने के बजाय भाजपा नेता को ही डॉट कर चुप रहने पर मजबूर कर दिया गया अब सवाल उठता है कि विकास के नाम पर आखिर कब तक नाटक बाजी की आड़ में सरकारी खजाने को चूना लगाया जाता रहेगा विकास के नाम पर करोड़ों का कमीशन खोरी करने वाले अधिकारी के कारनामों की कब शासन स्तर से जांच करा कर इन पर कठोर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करा कर इनकी गिरफ्तारी कर इन्हें हवालात में भेजा जाएगा करोड़ों के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच कर कब इन्हें बर्खास्त किया जाएगा इस बात का इंतजार नगर की जनता कर रही है नगर पालिका के बेईमान अधिकारियों से सरकारी धन बचाने का प्रयास अधिकारियों द्वारा कब शुरू होगा यह योगी सरकार की व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा है इसका जवाब आम जनता योगी सरकार से चाहती है।

[6/27, 18:51] Anil: *दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम मौर्य पुत्र त्रिभुवन मोर्य निवासी अचाकापुर थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं

[6/27, 18:51] Anil: *दहेज के लिये हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना चरवा पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र स्व0 राजाराम निवासी पैगम्बरपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं

[6/27, 19:37] +91 99358 50874: *पत्रकार के भाई का निधन*

*मृतक पत्रकार के लेख कहानियां आप तक मासिक पत्रिका दुख की झील वा कर्तब्य उपन्नयास में भी हुए प्रकाशित*

*मनौरी कौशाम्बी* इलाहाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार विश्व पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा के बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा का निधन हो गया है कहानियां आप तक मासिक पत्रिका के लेखक रहे और दुख की झील व कर्तव्य उपन्नयास में भी अशोक कुशवाहा के लंबे समय तक लेख प्रकाशित होते रहे जैसे ही पत्रकार के भाई के निधन की जानकारी लोगों को हुई उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई सोमवार को गंगा नदी के किनारे फतेहपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया अंतिम संस्कार में इलाके के गणमान्य लोगों के साथ-साथ तमाम पत्रकारों ने अश्रुपूरित आंखों से अंतिम विदाई दी पत्रकार के भाई के निधन की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना प्रभु से की है और कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे

[6/27, 19:44] +91 90050 12271: *वर्षो से नही साफ हुई नाली लोगो के घर मे घुस रहा गंदा पानी*

*नगर पालिका परिषद से ग्राम पंचायत में मिलती थी बेहतर सुविधा*

*बजबजा रही है नाली नही आया आज तक सफाई कर्मचारी नगर के लोगो मे आक्रोश*

*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका भरवारी के खल्लाबाद डाड बाबा मंदिर से लेकर पूरे खल्ला बाद मोहल्ले में वर्षो से नाली की साफ सफाई न होने से नाली बजबजा रही है बदबू दार पानी पीने को लोग मजबूर है लोगो ने बताया कि जब से नाली बनकर तैयार हुई है उसके बाद से आज तक कोई भी सफाई कर्मचारी नाली को साफ करने नही आया जिससे नगर के लोगो में आक्रोश है अधिशाषी अधिकारी गिरीश चंद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सफाई कराए जाने की मांग की है

नगर के लोगो ने बताया कि जबसे नगर पालिका बनी है उसके बाद से इस मोहल्ला का विकास रुक गया है न कभी नाली की सफाई होती है सड़को की देखभाल न ही दवा का छिड़काव न ही कभी कोई अधिकारी का आगमन हुआ करता है जिससे लोगो मे जबरदस्त आक्रोश तो है ही वही लोगो ने यह भी कहा कि इससे पहले हमारा गावँ खुशहाल था प्रधान द्वारा गांव का सभी विकास व साफ सफाई परेशानी को तत्काल दूर कर दिया जाता था

नगर पालिका में शामिल करने से हमारे गांव का विकास रुक गया है जिससे यहां कि जनता अपने आपको असुरक्षित व निसहाय समझते हुए अपने आपको ठगा सा महशुश कर रही है वही लोगो ने यहा तक कह डाला कि नगर पालिका अपने कार्यो को करवाने में असफल मानती है तो क्यो न हमारे गांव को नगर पालिका सीमा से बाहर कर दे जिससे हम लोग अपने प्रधान से वह सभी कार्य करवा सकते है जिसे नगर पालिका करने में अपने आपको निसहाय समझती है l लोगो ने यहा तक कह डाला कि शीघ्र साफ सफाई व दवा का छिड़काव पानी की समुचित व्यस्वस्था न करने पर घेराव की बात कही l

*रिपोर्ट राजू सक्सेना पत्रकार भरवारी*
[6/27, 19:45] +91 90050 12271: *आंख में मिर्ची झोंक कर सहज जन सेवा केंद्र से अपाचे सवार लूट ले गए 35 हजार*

*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर असवा तिराहे के पास असवा गांव निवासी आदेश प्रजापति पुत्र सुर्खी लाल प्रजापति ने सहज जन सेवा केंद्र की दुकान खोल रखी है सोमवार की दोपहर अपाचे सवार बदमाश दुकान पर पहुंचे और दुकान मालिक के आँख में मिर्ची झोंक कर गल्ले में रखा 35 हजार रुपए बदमाश उठा ले गए हैं बदमाशों की संख्या 5 बताई जाती है जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज भरवारी पहुंचे हैं और उन्होंने घटना की जांच की है घटना की जांच करने के बाद चौकी इंचार्ज ने कहा है कि हमारी टीम सक्रिय है और घटना का शीघ्र खुलासा करेंगे

[6/27, 19:50] +91 94504 05335: *प्रदेश सरकार भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु चेकडैम, तालाबों का करा रही है निर्माण*

*किसान भाई पी0एम0कुसुम सोलर पम्प योजना के लिए 03 जुलाई से करें आवेदन*

*कौशाम्बी* जल और जीवन एक.दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है,वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं। जल से ही जीव-जन्तु पेड़.पौधों आदि की उत्पत्ति एवं विकास होता है। आज बढ़ती हुई जनसंख्या एवं औद्योगीकरण के कारण भूजल का दोहन अधिक हो रहा है। भूगर्भ जल के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश में गिरते भूगर्भ जल स्तर में सुधार तथा भूगर्भ जल के नियोजित विकास एवं प्रबंधन के साथ भूजल से सम्बंधित समस्याओं के अध्ययन एवं भूजल संरक्षण हेतु जनजागरूकता के लिए 05 योजनाएं यथा-भूगर्भ जल सर्वेक्षण का विकास, आंकलन एवं सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, भूजल संसाधनों की गुणवत्ता का अनुश्रवण एवं मैपिंग, भूजल जन.जागरूकता एवं प्रचार.-प्रसार तथा राज्य भूजल भवन की स्थापना एवं नये पीजोमीटर की स्थापना की नवीन योजनायें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण,प्रबन्धन एवं विनियमन के दृष्टिगत उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 लागू किया गया है।

प्रदेश सरकार भूजल के गिरते स्तर को सामान्य लाने के लिए सम्बंधित क्षेत्रों में वर्षा जल को रोकने के लिए बन्धिया/चेकडैम, बांध, तालाब एवं पोखरों आदि का निर्माण कराकर जलस्तर बढ़ाने की योजनाएं संचालित की हैं। घरों तथा शासकीय भवनों में रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत शासकीय भवनों एवं निजी घरों के छतों से आने वाले वर्षा के पानी को खोदे गये हार्वेस्टिंग प्रणाली में एकत्रित कर भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि की जा रही है। प्रदेश के डार्क घोषित विकास खण्डों में सरकार द्वारा बंधियां/चेकडैम एवं तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि हेतु स्थानीय नदी, नालों एवं वर्षा के जलबहाव वाले स्थलों पर चेकडैम बनाकर वर्षा जल को रोकते हुए भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक विभिन्न नदियों एवं नालों आदि पर 390 से अधिक चेकडैम बनाये गये हैं। जिन पर प्रदेश सरकार द्वारा 141.51 करोड़ रूपये व्यय किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन के अन्तर्गत क्रिटिकल तथा अतिदोहित चयनित विकास खण्डों में भूजल संवर्धन, सिंचाई, मछली पालन, पशुओं के लिए पीने का पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि कार्यों हेतु तालाबों का निर्माण/जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। तालाबों के पुनर्विकास एवं प्रबंधन हेतु 01 हे0 से 05 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के तालाबों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 में 47.60 करोड़ रू0 व्यय करते हुए 118 तालाबों का निर्माण कराया है तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 48 करोड़ रू0 व्यय करते हुए अब तक 117 तालाबों का निर्माण/जीर्णोद्धार कराया गया है। वर्ष 2021-22 में 45 तालाबों का जीर्णोंद्धार/निर्माण करते हुए 11.44 करोड़ रुपये व्यय किये गये है। प्रदेश सरकार भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु कृत संकल्पित है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

*’’पहले आओ-पहले पावों’’ टोकन के आधार पर चयन किया जायेगा।*

*कौशाम्बी* उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम ने जनपद के सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी0एम0कुसुम) सोलर पम्प वित्तीय वर्ष 2022-23 योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पम्प पाने हेतु विभागीय वेबसाइट पर दिनांक-03.07.2022 से (अतिदोहित/क्रिटिकल को छोड़कर) ऑन लाइन बुकिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही पात्र होंगे, ’’पहले आओ-पहले पावों’’ टोकन के आधार पर चयन किया जायेगा। सोलर पम्प बुकिंग करने का दिनांक एवं समय-03.07.2022 को 11 बजे से लक्ष्य पूर्ण होने तक किया जा सकता है। योजना का लाभ लेने हेतु कृषकों का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक पहले आओ-पहले पावो के सिद्धान्त पर किया जायेगा।

 

Taza Khabar