कौशाम्बी27अप्रैल24*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में लहराया परचम*
*कौशांबी।**पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड गर्ल्स इण्टर मीडीएट कालेज के छात्र – छात्राओं ने हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर कालेज एवं अपने अभिभावकों का क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ाया। इसी परिप्रेक्ष में विद्यालय के प्रबंध तंत्र ने समस्त छात्र – छात्राओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया। यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर का परीक्षा परिणाम जारी होते ही परीक्षा परिणाम देखकर पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापकगण गर्वांवित महसूस कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष में विद्यालय परिसर में समस्त छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नॉर्दर्न रेलवे बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ. प्रभु शंकर शुक्ल ने कहा कि बच्चों ने जिस प्रकार से हाई स्कूल एवं इंटर में अंक प्राप्त किए हैं वह बहुत ही प्रशंसनीय है इसका पूरा श्रेय पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के अध्यापक गण एवं बच्चों के अभिभावकों को जाता है।
प्रबंधक प्रभु शंकर शुक्ल ने मीडिया से बात – चीत के दौरान बताया कि बच्चे शत् – प्रतिशत अंक प्राप्त करने के मामले में क्षेत्र में सबसे ऊपर हैं और सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। कालेज प्रबंधक प्रभु शंकर शुक्ल द्वारा बच्चों को बधाई देते हुए भविष्य उज्जवल होने की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता सिंह भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दिए। निम्नलिखित छात्र – छात्राओं द्वारा प्राप्त अंक इस प्रकार से हैं। इण्टरमीडिएट में वर्तिका केशरवानी (90.4%), सलोनी सिंह पटेल (89.2%), रितिका पटेल (82.6%), सेजल दिवाकर (82.4%), यश केशरवानी (79.8%), अनुशिखा पाण्डेय (79.4%), सार्थक मिश्रा (78.4%), भाव्या (74.8%), समिता मिश्रा (74.6%), अभिजीत पटेल (74%), अंजना मौर्या (73.2%), स्वाती मिश्रा (73%), सत्यम सिंह (71%), तपन गुप्ता (70%) हैं।
हाईस्कूल स्कूल में यशिफा कौसर (91%), कसब (89%), कलश केशरवानी (88.5%), दीपा पाल (88%), शिवांशु सरोज (86.16%), विनीत कुमार (86%), दीपिका पाल (86%), प्रांशी (86%), दीपांजलि यादव (85.5%), शालिनी यादव (85%), पायल कुमारी (85%), सहिना साहू (84.16%), असफिया (84%), मुस्कान (84%), श्रेया गुप्ता (83.16%), रमन कुमार(83%),वैशाली श्रीवास्तव (83%), पंचराज साहू(82%), कोमल(81.83%), मुस्कान केशरवानी (81%), प्रमोद कुमार(81%), दिनेश कुमार(80%), प्राची पटेल(79.6%), दीक्षा चौधरी(79.3%), प्रियांशु पटेल(79%), अमन त्रिपाठी(79%), अभय सिंह(79%) , काजल(79%), महेन्द्र पटेल(78.33%), प्रिया यादव(78.5%), सानिया(78%), विपिन कुमार(77.66%), अभिमन्यु(77%), शाश्वत कुशवाहा(77%), ज्योति(77%), वैभव केशवानी(76.33%), शिवानी प्रजापति(76.16%), अनुष्का(76.5%), जैनब(76.5%), अनिकेत(75.16%), श्रेया केशरवानी(75.13%), जितेन्द्र कुमार(75%), प्रियंका पाल(75%) इस प्रकार से हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्र/ छात्राओं ने अंक प्राप्त किए हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case