कौशाम्बी25नवम्बर2022*आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा*
*डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को दी जायेंगी प्रतिकूल प्रविष्टि*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में आई0जी0आर0एस0 एवं सी0एम0 हेल्पलाइन के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 एवं सी0एम0 हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि 30 नवम्बर तक सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय, कोई शिकायत लम्बित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेंगी । उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के साथ ही टाइप आख्या ही अपलोड करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित समयावधि तक अपने-अपने कार्यालय में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारित करने के भी निर्देश दियें इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, सभी उपजिलाधिकारीगण एवं ई-डी0एम0 श्री कीर्त कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव