कौशाम्बी25अक्टूबर24*सदस्य राज्य महिला आयोग ने रंजू देवी के प्रकरण में यथाशीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
*सदस्य महोदया ने वन स्टाप सेन्टर एवं राजकीय आश्रम पद्यति बालिका विद्यालय भरसवां का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा*
*कौशाम्बी।* शिकायतकर्ता रंजू देवी निवासी-सोनारन टोला नगर पंचायत करारी द्वारा सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अंजू प्रजापति को शिकायती पत्र दिया गया जिस पर शिकायतकर्ता एवं तहसीलदार, लेखपाल आदि को आयोग के समक्ष प्रस्तुत कराकर सभी की बाते सुनी गयी। तहसीलदार मंझनपुर द्वारा जांच समिति के माध्यम से पुनः जांच कराते हुये शिकायत को यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने की बात कही गयी। उक्त के सम्बन्ध में सदस्य द्वारा शिकायतकर्ता के पते सोनारन टोला नगर पंचायत करारी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सदस्य द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। वन स्टाप सेन्टर में 02 महिला तथा 04 बालिकायें आवासित पायी गयी। शासन के निर्देशानुसार वन स्टाप सेन्टर संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। राजकीय आश्रम पद्यति बालिका विद्यालय भरसवां के कैम्पस, किचन, कमरे, आदि का निरीक्षण किया गया। उक्त विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया गया। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान महिला थानाध्यक्ष मंझनपुर, प्रभारी थाना करारी, क्षेत्रीय लेखपाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी एवं वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*
मथुरा 11 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*