पूर्णिया 27 सितम्बर 26*पूर्णिया हवाई अड्डे से दिल्ली तक का हवाई किराया बागडोगरा से महंगा, मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार , 27 सितंबर।* पूर्णिया हवाई अड्डे से दिल्ली तक का हवाई किराए में बागडोगरा के मुकाबले भारी अंतर सामने आया है। इस मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि नगर वैश खान ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
*आंकड़ों में ₹3100 तक का अंतर*
वैश खान ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान बुकिंग आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया से दिल्ली का किराया 7993 रुपये से 8863 रुपये के बीच है, जबकि बागडोगरा से दिल्ली का किराया 5796 रुपये से 6550 रुपये के बीच उपलब्ध है। इस प्रकार पूर्णिया के यात्रियों को 2200 से 3100 रुपये अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। पूर्णिया से दिल्ली की हवाई दूरी लगभग 1067 किलोमीटर है।
*एक रूट पर एक ही एयरलाइन, प्रतिस्पर्धा खत्म*
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार पूर्णिया-दिल्ली मार्ग पर वर्तमान में केवल इंडिगो एयरलाइन ही संचालन कर रही है, जबकि बागडोगरा-दिल्ली मार्ग पर कई एयरलाइंस की सेवाएं उपलब्ध हैं। एक ही एयरलाइन होने के कारण प्रतिस्पर्धा का अभाव है, जिसका सीधा असर किराए पर पड़ रहा है। यह स्थिति केंद्र सरकार की उड़ान योजना के किफायती हवाई सेवा के उद्देश्य के अनुरूप नहीं है।
*त्योहारों में मध्यम वर्ग पर बढ़ेगा बोझ*
आगामी महीनों में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और छठ जैसे बड़े पर्व हैं। इस दौरान दिल्ली समेत अन्य महानगरों में रहने वाले सीमांचल के हजारों मध्यमवर्गीय परिवार घर आते हैं। अधिक किराया उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है।
*वैश खान की तीन सूत्रीय मांग*
वैश खान ने मंत्री से तीन मांगें रखी हैं। पहली, पूर्णिया-दिल्ली रूट पर अन्य एयरलाइंस को जोड़ा जाए और उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि प्रतिस्पर्धा से किराया कम हो सके। दूसरी, त्योहारी सीजन में किराए में असामान्य वृद्धि को रोकने के लिए नियामक व्यवस्था लागू की जाए। तीसरी, पूर्णिया से दिल्ली के अलावा अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नियमित और किफायती उड़ान सेवा शुरू की जाए।
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण