कौशाम्बी24जून24*कमालपुर में साक्षरता एवं सहायता शिविर का आयोजन*
*शिविर में महिलाओं के अधिकार घरेलू हिंसा एवं वैवाहिक मुकदमों के बारे में दी गई जानकारी*
*कौशाम्बी।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनउ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान एवं जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पंचायत भवन-कमालपुर में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पूर्णिमा प्रांजल की अध्यक्षता मे वैवाहिक मामलों, वैकल्पिक विवाद समाधान एवं महिलाओं के अधिकार विषय पर साक्षरता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार, घरेलू हिंसा एवं वैवाहिक मुकदमों के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर तहसीलदार पुष्पेन्द्र गौतम, नायब तहसीलदार अंकिता पाठक, पी0एल0वी, श्रीमती ममता देवी व श्रीमती संगीता कुशवाहा एवं ग्राम प्रधान श्रीमती रामरती सहित ग्राम की अन्य महिलायें उपस्थित रहीं।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें