कौशाम्बी23जनवरी24*मानपुर गौरा माइनर में टेल तक पानी छोड़ा जाए…अजय सोनी*
*सकिपा ने मानपुर गौरा में की चौपाल, जुटे ग्रामीण*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे 23 जनवरी मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम मानपुर गौरा में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजन में मानपुर गौरा के तमाम ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों ने कई समस्याओं का जिक्र किया। सबसे ज्यादा शिकायत किसानो को सिंचाई के लिए नहरों में पानी न आने को लेकर हुई। लोगों का कहना था कि मानपुर गौरा माइनर में पानी न आने से रबी की फसल सूख रही है और लोग सिंचाई के लिए परेशान हैं।
इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि किसानो के लिए समर्थ किसान पार्टी मजबूती से संघर्ष कर रही है। आगे कहा कि किसानो को सिंचाई के लिए मानपुर गौरा माइनर में पानी छोड़ा जाना चाहिए। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही मानपुर गौरा माइनर में पानी नही छोड़ा गया तो समर्थ किसान पार्टी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अवधेश सरोज, पंचम लाल सरोज, दिनेश सोनकर, मानबाबू सोनकर, रामेंद्र सिंह, मो अकिल आदि मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*