कौशाम्बी22नवम्बर24*संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिली लावारिश बाइक,मचा हड़कंप*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के आदर्शनगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 3 शांतिनगर के एक तालाब में लावारिश बाइक दिखी जिससे वार्ड में हड़कंप मच गया।वार्ड का ही एक युवक शौच के लिए तालाब की तरफ गया था उसने देखा तालाब में बाइक का हैंडल आदि दिख रहा है उसने मुहल्ले में बताया तो तमाम लोग मौके पर जुट गए पुलिस चौकी में सूचना से पहुंची अझुवा चौकी पुलिस बाइक निकलवाने के प्रयास में जुट गई मौके पर देखा गया बाइक पूर्ण रूप से पानी और कीचड़ में डूबी थी मात्र पेट्रोल टंकी और हैंडल का कुछ हिस्सा दिख रहा था नगर वासियों की सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने नगर वासियों के सहयोग से बाइक को किसी तरह तालाब से बाहर निकाला है और अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है बाइक में UP73L4994 नंबर अंकित है प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बाइक कई महीनों से तालाब में पड़ी समझ आ रही है बाइक में चालू हालात में चाभी लगी थी तालाब में अचानक लावारिस हालत में मिले बाइक ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए आखिर यह बाइक किसकी और कब से तालाब में पड़ी है कहीं बाइक के जरिए किसी बड़ी घटना को तो अंजाम नहीं दिया गया ऐसे तमाम सवाल स्थानीय लोगों के जेहन में दौड़ रहे हैं।
✍️ सन्त लाल मौर्य पत्रकार
अखंड भारत संदेश
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*