[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के दलित खेवनहार बने मलिकार्जुन खड़गे*
*कौशांबी* कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि प्रसाद रावेन्द्र ने एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के कमान संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की देश में सरकार होगी उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जन्मे एक अत्यंत दीनगरीब शोषण अत्याचार की लड़ाईयों से भरी सीख राजनीतिक जीवन के प्रति मां बहन परिवार को खो देने के बाद गुलबर्ग कर्नाटक में विद्यार्थी जीवन से आज देश को राह दिखाने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा सुशोभित करने को हम सब कांग्रेस पार्टी जन एक पर्व के रूप में मनाएंगे
वरिष्ठ नेता रवि प्रकाश रावेन्द्र ने कहा कि जिस तरह से बसपा सुप्रीमो मायावती दलित अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जैसे दलितों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर पलायन किया था मल्लिका अर्जुन खड़गे के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज दलित समाज अपने पुराने घर कांग्रेस पार्टी में फिर वापस आना चाहता है उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोगों का कांग्रेश पार्टी में बड़ी तेजी से आना शुरू हो चुका है उन्होंने कहा कि दलितों का कांग्रेस में बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दलों में खलबली का माहौल व्याप्त है अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला सचिव हेमंत रावत ने कहा कि आज पूरे विश्व में एक चर्चा का विषय है कि जिस तरह से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति का नियुक्त होने से प्रदेश अध्यक्ष के निगरानी में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर छोटे घटक दल के नेताओं के अंदर कांग्रेस पार्टी में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में बेचैनी हो रही है इससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि दलित अध्यक्ष होने से कांग्रेस पार्टी की खोई विरासत वापस आएगी और आने वाले भविष्य के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया इस मौके पर विनोद सिंह आशीष मिश्रा अंशुमान पाल बच्ची लाल पासी सागर भारतीय जितेंद्र तिवारी राजाराम भारतीय नरेश यादव निगम प्रकाश मुन्ना लाल प्रजापति बांकेलाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे संगोष्ठी का संचालन बच्ची लाल के आवास काजीपुर में हेमंत रावत ने किया है
[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *सिपाहियों को कौन बताए यातायात का नियम*
*कौशाम्बी* यातायात नियमों के बारे में आए दिन पुलिस द्वारा कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है उसके बाद भी यदि किसी वाहन स्वामी ने यातायात नियम तोड़ने का प्रयास किया तो उस पर भारी भरकम जुर्माना पुलिस लगाकर वाहन स्वामी से जुर्माने की रकम वसूली जाती है लेकिन जब उत्तरप्रदेश की पुलिस यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगी तो उन्हें यातायात नियमों का पालन करना कौन सिखाएगा खुलेआम मंझनपुर में बिना हेलमेट लगाए पुलिस के जवान बाइक से फर्राटा भरते हैं लेकिन बिना हेलमेट के सड़कों पर फर्राटा भरने वाले पुलिस जनों का चालान कभी यातायात और थाना पुलिस नहीं करती है लेकिन यदि किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया तो उसका ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है जिससे उसे जुर्माने के रूप में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है लेकिन यातायात के नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों का चालान करने का साहस कौन करेगा
[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *धनतेरस में सजी दुकानें खूब हुई खरीददारी*
*धनवंतरी बैध की घर घर भक्तों ने की विधि विधान से पूजा*
*धनतेरस के पर्व पर घर की साफ सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश*
*कौशांबी* दीपावली का पर्व धन्वंतरि जयंती धनतेरस से शुरू हो जाता है धन्वंतरि जयंती के अवसर पर भक्तों ने घर-घर धन्वंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य जीवन की मंगल कामना की है बताते चलें के आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शुरुआत धन्वंतरि बैध से शुरू हुई है इसलिए इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े बैध लोग धनवंतरी की पूजा अर्चन कर उन्हें नमन करते हैं
धनतेरस के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बे बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लाई चना मिठाई खिलौना लावा गट्टा गणेश लक्ष्मी आदि विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई है दुकान में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही बाजारों में खूब बिक्री हुई धनतेरस के पर्व पर बर्तन की दुकानों में भी दोपहर बाद से भीड़ लगने लगी और देर रात्रि तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही धातु के बर्तन को खरीदना धनतेरस के दिन शुभ माना जाता है देर रात्रि तक बर्तन की दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी रही आंकड़ों पर गौर करें तो धनतेरस के दिन जिले के विभिन्न कस्बे बाजारों में दस करोड़ रुपए से अधिक बर्तन का व्यापार हुआ है इसके अलावा लाई चना चिवड़ा खुरमा गट्टा रेवड़ी खिलौना मिठाई आदि का भी व्यापार जिले में करोड़ों का हुआ है धनतेरस के दिन सोने चांदी के धातु से बने जेवरात के खरीदने की भी पुरानी परंपरा है सोने चांदी से बने जेवरात धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना जाता है जिससे जिले में सोने चांदी आभूषण की दुकानों में भी ग्राहकों की पूरे दिन भीड़ लगी रही आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के विभिन्न कस्बे बाजारों में धनतेरस के दिन दस करोड़ रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर की बिक्री व्यापारियों द्वारा की गई है देर शाम लोगों ने घर में दीपक जलाकर दीपावली के पर्व की शुरुआत कर दी है छोटे-छोटे बच्चों ने पटाखे भी बजाए हैं धनतेरस के दिन से दीपावली की शुरुआत हो गई है और लोगों ने घर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया है
[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *किसानों को तिलहन दलहन बीज मिनी किट का निःशुल्क वितरण*
*कौशाम्बी* कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय तिलहन व दलहन मिनी किट वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सासंद द्वारा 600 किसानों को तिलहन व दलहन बीज (सरसों व मसूर) मिनी किट का निःशुल्क वितरण किया गया।
सांसद ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग देश व प्रदेश के अन्नदाता हैं, आप लोग 135 करोड़ भारतवासियों का पेट भरने का कार्य करते हैं तथा आप लोगों ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना पसीना बहाया है। उन्होंने कहा कि देश को अभी भी दूसरे देशों से तिलहन व दलहन का आयात करना पड़ता है, सरकार द्वारा दलहन व तिलहन में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज आप लोगों को दलहन व तिलहन बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशा में गेहॅू व चावल का इतना भण्डार है, जिससे विश्व के कई देशों के लोगों का 10 वर्षों तक पेट भर सकता हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक दलहन एवं तिलहन की खेती करने एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आवाह्न किया सासंद ने किसानों से कहा कि आगामी दिनों में धान खरीद केन्द्रों पर कोई समस्या आती है तो उन्हें तत्काल सूचित करें। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सभी पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हों, इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाय, कोई भी पात्र किसान छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि देश की परम्परा ऋषि एवं कृषि की रहीं हैं, वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इन परम्पराओं को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, ऋषि परम्परा मजबूत होने से देश विश्वगुरू एवं कृषि परम्परा मजबूत होने से देश खाद्यान्न के रूप में आत्मनिर्भर बनेंगा। उन्होंने कहा कि ऋषि परम्परा के दृष्टिगत अयोध्या में राम मन्दिर व कॉशी कॉरीडोर का निर्माण कार्य आदि किया जा रहा है व कृषि परम्परा के दृष्टिगत किसानों को समय पर खाद व बीज उपलब्ध कराने, पी0एम0 किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि से लाभान्वित करने तथा एम0एस0पी0 पर फसल की खरीद आदि किया जा रहा है।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण योजना संचालित किया है, जिसके अन्तर्गत किसानों के खेत का मृदा परीक्षण कर, उसके अनुरूप खाद देकर मिट्टी को उपजाऊ बनाया जा रहा है। देश में अभी तक लगभग 22 हजार किसानों के खेत का मृदा परीक्षण किया जा चुका हैं किसानों से कहा कि जिन लोगों ने अपने खेत का मृदा परीक्षण नहीं कराया है वे शीघ्र करा लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक देश एक खाद शुरू किया गया है, खाद का नाम “भारत” रखा गया है।
[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *विराट दंगल मैदान में पहलवानों के बीच हुई रोचक कुश्ती पहलवान मुकेश यादव झूसी बने अखाड़ा चैंपियन*
*अखाड़े की कुश्ती देखने के लिए इलाके के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी*
*कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के मदूकी गांव में दंगल मैदान में कुश्ती का आयोजन किया गया जहां 2 दर्जन से अधिक रोचक कुश्तिया हुई अखाड़े की कुश्ती देखने के लिए इलाके के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी अखाड़ा चैंपियन मुकेश यादव झूंसी पहलवान बने प्रथम चैंपियन जिन्हें इनाम देकर अखाड़ा कमेटी ने उनका हौसला बढ़ाया अन्य पहलवानों की जीत पर उन्हें नगद और सामान उपहार में देकर उनका हौसला बढ़ाया गया अखाड़ा के आयोजन में उमाशंकर यादव , रामचंद्र यादव ,लल्ला यादव ,लवकुश यादव ,लल्लू सिंह यादव ,दिलीप कुमार पाडेय के देखरेख में आयोजित किया गया है जहां इलाके के पहलवानों के साथ-साथ दूसरे जिले के भी तमाम नामी पहलवानों ने कुश्ती में हिस्सा लेकर दंगल को रोचक बनाया अखाड़ा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव व चरवा नगर पंचायत के तमाम सम्मानित लोग लालजी वर्मा ,रवि मिश्रा ,अजीत कुमार यादव ,ललाई निर्मल , उत्तम सिंह यादव, उमा शंकर लेखपाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे
[22/10, 19:35] +91 99191 96696: *अंतरप्रांतीय खेल में कौशांबी के छात्र ने जीता सिल्वर पदक*
*कौशांबी।* चंडीगढ़ में 17 अक्टूबर को अंतर राजकीय खेल के फाइनल मैच में बास्केटबॉल में कौशांबी के छात्र ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है बताते चलें कि मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशांबी के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता शुभेन्द्र कुमार द्विवेदी मूल रूप से जनपद के नेवादा विकासखंड अंतर्गत सुरसेनी गांव के रहने वाले हैं अधिवक्ता शुभेन्द्र कुमार द्विवेदी के पुत्र अंशुमान द्विवेदी ने केंद्रीय विद्यालय वाराणसी रीजन की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए आईआईआईटी झलवा प्रयागराज की टीम ने चंडीगढ़ में दिनांक 17 अक्टूबर से चल रहे अंतर राजकीय खेल में फाइनल मैच में बास्केट बॉल में सिल्वर पदक प्राप्त किया अंशुमान द्विवेदी के सिल्वर पदक प्राप्त करने की जानकारी जैसे ही गांव और परिवार के लोगों को हुई लोग खुशी से झूम उठे हैं और सिल्वर पदक लाने वाले छात्र को बधाई दी है

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*