पंजाब22अक्टूबर*दीपावली पर्व के चलते डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में कड़ी नाकाबंदी जारी।
अबोहर, 22 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): दीपावली पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। त्योहारी मौसम में कोई अनहोनी न हो इसके लिए रात्रि समय में भी नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही है। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही है ताकि कोई असामाजिक तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि शरारती तत्वों से बच कर रहें। यदि कोई वस्तु जैसे बैग, टिफिन, बाईक, कार लावारिस हालत में आदि दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो: 3, वाहनों की जांच करती पुलिस।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*