कौशाम्बी21सितम्बर23*कनैली से भखन्दा मार्ग सड़क है कि मौत का गड्डा
*कौशाम्बी* योगी सरकार बार-बार सड़क को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दे रही है लेकिन कौशांबी के अधिकारियों को योगी सरकार का निर्देश सुनाई नहीं पड़ रहा है जिले की तमाम सड़के गड्ढे में तब्दील है आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं कनैली से भखन्दा मार्ग सड़क खराब पूरी तरह से खराब है यह सड़क मौत का गड्ढा बन चुकी है बार-बार लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अनसुनी कर रहे हैं इस सड़क पर रात भर ओवरलोड बालू वाहन चलते हैं ओवरलोड वाहनों को जिम्मेदार रोक नहीं पा रहे हैं जिससे सड़के समय के पहले खराब हो गयी हैं ओवरलोड बालू वाहनों के शोर शराबो से गांव के लोग परेशान हैं लेकिन अधिकारियों को ओवरलोड बालू वाहनों के संचालन की जानकारी नहीं हो पा रही है यमुना नदी में खदान बन्द होने के बाद डम्प की बालू की निकासी तेजी से हो रही है पूरी रात सड़क पर सैकड़ो ओवरलोड बालू वाहन फर्राटा भरते हैं सड़क अधिक खराब होने से वाहन भी खराब होते है जिससे सड़कों पर जाम लगता है कई स्कूल के हजारों बच्चे भी इस सड़क से आते जाते हैं लेकिन मौत का अड्डा बने सड़क में स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कतें होती हैं अवैध वसूली और संलिप्तता के चलते ओवरलोड वाहन जिम्मेदार रोक नहीं पा रहे हैं मौत का गड्ढा बन चुकी सड़क बनाई नहीं जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा है लेकिन ग्रामीणों की सुनने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*