कौशाम्बी21जून*नहर की पटरी फटने से सैकड़ो बीघे फसल जलमग्न*
*कौशाम्बी* किशुनपुर पंप कैनाल से निकली अमीना माईनर का पानी भले ही अभी तक बडहरी गांव के पास बने टेल तक न पहुंचा हो लेकिन चांदेराई गांव के पास माईनर की पटरी फटने से सैकड़ों बीघा उरद मूंग।की फसले जलमग्न हो गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है मंझनपुर तहसील क्षेत्र के किशुनपुर नहर से निकली अमीना माईनर की लंबाई करीब 20 किलोमीटर है जिससे क्षेत्र के करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों की हजारों बीघा खेती की सिंचाई की जाती है।माईनर का पानी क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का एक मात्र साधन है। रजबहे की सफाई न होने से एक ओर टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे किसानों की फसलें पानी के अभाव में चौपट हो जा रही हैं। वही दूसरी
तरफ रजबहे की सफाई न होने से चांदेराई गांव के पास में नहर मे पानी छोडे़ जाने के बाद उसके ओवरफ्लो होने से चांदेराई के समीप रजबहे की पटरी फटने से आस पास के सैकड़़ों बीघा उरद,मूंग की फसलो में पानी भर गया। इससे फसल नष्ट हो रही है किसानों की फसल नष्ट हो रही है नहर के अधिकारियों को सूचना देने का प्रयास किसान कर रहे हैं लेकिन नहर के अधिकारी किसानों का फोन नहीं उठा रहे हैं जिससे किसानों के सामने मुसीबत खड़ी है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*