कौशाम्बी2मार्च*बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत*
*कौशाम्बी**करारी थाना क्षेत्र के भैला मखदूमपुर गांव की महिला एक मार्च के दिन पद यात्रा करते हुए घर जा रही थी। रास्ते में महिला को बाइक सवार युवक पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बाइक की टक्कर से महिला को गंभीर चोटें आई जिसके कारण घायल महिला जमीन पर गिर गई और दर्द से कराहने लगी। आस – पास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल से निकाल कर एक निजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु एडमिट कराया जहां पर उक्त घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के भैला मखदूमपुर गांव निवासिनी अनिता देवी पत्नी राजकुमार एक मार्च को सुबह 11 बजे खेत की तरफ गई थी और खेत से आलू लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवक महिला को पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार युवक भैला मखदुमपुर गांव निवासी किसी व्यक्ति का दामाद बताया जा रहा है। महिला की मौत होने के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस लिखा – पढ़ी कर लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*