कौशाम्बी19दिसम्बर23*सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा कोहराम*
*अझुवा कौशांबी* कौशांबी बार्डर पर फतेहपुर क्षेत्र के कनवार बॉर्डर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना क्रम के मुताबिक रामभवन उम्र तकरीबन 50 वर्ष पुत्र राममनोहर पाल निवासी जोरावर पुर मजरे कनवार ग्राम सभा अपना कार्य निपटा कर पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर सड़क पर पहुंच गया तभी प्रयागराज से कानपुर की तरफ निकल रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में वह आ गया जिससे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई प्रत्यक्ष दर्शियों ने दुर्घटना कारित करने वाले वाहन का नंबर नोट कर लिया है जो किसी स्कार्पियो का नंबर UP 62CM9700 है पब्लिक घायल को देखने लगी तब तक चालक मय वाहन फरार हो गया पब्लिक की सूचना पर मौके पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने देखा तो उनके क्षेत्र से बाहर दुर्घटना हुई थी जिस पर मझिलगांव थाना खागा की पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।मृतक रामभवन मूलरूप से नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 1 भौंतर निवासी थे ।मृतक के बेटियों की शादी हो गई थी उनके बड़े पुत्र विवेक 24 एवम छोटे पुत्र दीपू हैं असमय मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *युवाओं से ही बनेगा मजबूत लोकतंत्र : पूर्णिया पहुंचे IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब*
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*