कौशाम्बी19अक्टूबर23*कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु बालिकाओं के बीच कराई गई दौड़ प्रतियोगिता*
*कौशाम्बी।**कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के चौथे चरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति प्रोग्राम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी मंझनपुर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी की बालिकाओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता कराई गयी एवं जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के अन्तर्गत 19 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी मंझनपुर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी की बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा बच्चियों के प्रति होने वाले किसी भी अपराध के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
इसी अभियान के क्रम में मिशन शक्ति दौड़/खेल कूद कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता कराई गयी जिसमें कुवैत में हुए एशियन यूथ चैम्पियनशिप में 03 हजार मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल विजेता सुनीता द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्साहवर्धन हेतु बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा वाणी मालवीय द्वारा मिशन शक्ति गीत गाकर की गई ।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*