July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी18मई26*गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं मजबूत अभियोजन हेतु पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षण बैठक आयोजित*

कौशाम्बी18मई26*गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं मजबूत अभियोजन हेतु पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षण बैठक आयोजित*

कौशाम्बी18मई26*गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं मजबूत अभियोजन हेतु पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षण बैठक आयोजित*

*संयुक्त निदेशक अभियोजन मोहन यादव ने विवेचकों को दिया प्रशिक्षण*

*कौशाम्बी।* पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों एवं बीएनएसएस-2023 के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण के निर्देशन में आज दिनांक 18.05.2026 को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी के दुर्गाभाभी सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे विवेचकों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो तथा संबंधित अभिलेखों के विधिक एवं तकनीकी पक्षों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई उक्त बैठक क्षेत्राधिकारी सिराथू श्री सत्येंद्र तिवारी की मौजूदगी में संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री मोहन यादव द्वारा संपन्न कराई गई। बैठक में जनपद के उपस्थित समस्त विवेचकों को गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान आवश्यक विधिक प्रावधानों, अभिलेखों के सही संधारण तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में उपयोगी बिंदुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 18.05.2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 20.05.2026 तक तीन दिन संचालित होगा। इस दौरान जनपद के सभी थानों से आए हुए विवेचक उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar