कौशाम्बी18फ़रवरी26*स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी.कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प एवं मेडिकल का लगाया गया कैम्प*
*कौशांबी।* स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में टी.बी./कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प एवं मेडिकल कैम्प लगाया गया।मेडिकल कैम्प में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही फरियादियों आमजन का ब्लड प्रेशर,डायबिटीज एवं हीमोग्लोबिन आदि का चेक-अप किया गया एवं दवा का वितरण भी किया गया। कुल 110 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया।
प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डाॅ. हरिओम सिंह ने ह्दयसेतु पर जन-जागरूकता के दृष्टिगत उपस्थित लोगों को बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानाचार्य के बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है, साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार हेतु लाये जाते है तो इनका ई.सी.जी. तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश, डॉ. संजय कुमार व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर