कौशाम्बी16दिसम्बर23*हादसे में कमी लाने को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ*
*कौशांबी*। सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ कर दिया गया है। मंझनपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर व एआरटीओ तारकेश्वर माल्य ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इससे हर दिन सैकड़ों लोग काल के काल में समा रहे है। वाहन चलाते समय हर चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
एआरटीओ ने कहा कि शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ 15 दिसंबर से किया गया है। जो 31 दिसंबर तक चलेगा । इस दौरान प्रमुख चौराहे, स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। आर आई कौशल किशोर सिंह ने बताया कि वाहन चलाते समय र ट्रैफिक नियमों का पालन करें । दो पहिया वाहन बगैर हेलमेट के न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। चौराहा पार करते समय रेड लाइट या संकेतक चिन्ह को जरूर देखें। इसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*
More Stories
मथुरा 14 सितंबर 26 कोसीकला क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक का दिशा निर्देश*
मथुरा 14 सितंबर 26* 06 अभियुक्तगण को अवैध हथियार, नकद रुपए एवं 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 14 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार बरामद