अयोध्या16दिसम्बर23*आसमान में आएंगे बादल, धूप में होगी कमी, तापमान में गिरावट से शीतलहर संभव
18 से मौसम बदलने के आसार, बढ़ेगी ठंड
अयोध्या।
दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप में कमी होगी। तापमान में गिरावट आएगी। इससे सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। दिसंबर में मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। पहले सप्ताह के सापेक्ष दूसरे सप्ताह के अधिकतम तापमान में वो बहुत बदलाव नहीं हुआ। यह सामान्य के आसपास बना है, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई। पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। 15 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्यिायत रहा। यह स्वमान्य से सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण पहले ठंड चढ़ी, फिर गलन शुरू हो गई। पांच दिसंचर को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। इसके कारण ठंड गो थी, लेकिन गलन नहीं महसूस हो रही थी। 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्लिस्यस पहुंच गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस कम रहा। 10 दिन में तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे चल रहा है। पछुवा हवाओं के बीच आद्रता बढ़ रही है। शुक्रवार को यह अधिकतम 88 फीसदी रही।
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक 16 व 17 दिसंबर को मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, लेकिन 18 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। आसमान में बादलों का डेग शुरू होगा। बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धूप कम होने से अधिकतम तापमान नीचे गिरेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। पछुवा हवाओं से ठंड के साथ गलन बढ़ेगी। शीतलहर भी शुरू हो सकती है। मौसम का यह क्रम 20 जनवरी तक जारी रहेगा।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*