कौशाम्बी15जून26*योग सप्ताह की शुरुआत पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास*
*कौशांबी* वृद्ध जन आश्रम में योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग तनाव को कम करने, शरीर को सक्रिय रखने तथा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने सभी बुजुर्गों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया।बुजुर्गों को उनकी आयु और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरल योगासन,गहरी श्वास,अनुलोम-विलोम और ध्यान का अभ्यास कराया। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा,जिससे बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर आश्रम के कर्मचारी,एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।स्वस्थ तन,शांत मन और खुशहाल जीवन के लिए योग को अपनाएं।”

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,