कौशाम्बी15अप्रैल24*भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन*
*भरवारी कौशाम्बी* संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कौशांबी के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी कौशांबी में धूमधाम से मनाई गई।प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो का वर्णन किया। साथ ही बच्चों को भारतीय संविधान में उनके द्वारा अदा की गई भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
अनेक छात्रों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए भारतीय राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी व संविधान निर्माण करने आदि की जानकारी भी दी।प्रधानाचार्य ने समस्त छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सर्व-समावेशी संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू छावनी में हुआ था, इनके बचपन का नाम भिवा था। इनके पिताजी का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था। वो अपने माता-पिता के आखिरी और 14वीं संतान थे। उनका
शोषितों व वंचितों के उत्थान और समरस समाज के निर्माण हेतु योगदान हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक,शिक्षिकाए,छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*