कौशाम्बी14अक्टूबर24*स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर डीएम ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा कार्यालय कक्ष में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु शिशु दर में कमी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने डिप्टी सीएमओ द्वारा भी इसकी लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि हाईरिस्क प्रेगनेन्सी चिन्हित कर उसकी सूची बनायें। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाय। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु की जो भी सूचना प्राप्त हुई है, उन सभी का ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने कहा कि आशा एवं ऑगनबाड़ी मिलकर काम करें, इसके लिए उनकी ट्रेनिंग कराकर उन्हें जागरूक भी किया जाय। उन्होंने कहा कि आरबीएसके की टीम लगातार फील्ड में भ्रमण कर कार्य करें। इसके साथ ही सैम/मैम बच्चों की भी निगरानी करते रहें। जहॉ कही भी चिकित्सक उपलब्ध न हों, आरबीएसके की टीम द्वारा ओपीडी भी किया जाय।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*
कानपुर18 अक्टूबर 26*फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज