कौशाम्बी13फरवरी24*चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना अन्नदाता किसान का सम्मान, सकिपा ने उठाई थी कई बार मांग…अजय सोनी*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के मसीहा रहे चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जाना देश के अन्नदाता किसान का सम्मान है। अजय सोनी के मुताबिक समर्थ किसान पार्टी पिछले कई सालों से चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें भारत रत्न दिए जाने की केंद्र सरकार से मांग करती रही है।
मंगलवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के गांव नारा, बलीपुर, जुवरा, महंदापुर आदि का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानो के मसीहा रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना देश के करोड़ों अन्नदाता किसानो का सम्मान है। उन्हे यह सम्मान बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के गांव, किसान, गरीब, मजदूर के लिए आजीवन कार्य किया। वो सच्चे किसान हितैषी और जमीन से जुड़े नेता थे।
इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि पिछले कई सालों से 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर समर्थ किसान पार्टी उनका जन्मदिवस मनाते हुए केंद्र सरकार से चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने की लगातार मांग करती रही है। हमे बेहद खुशी है कि भारत के जमीनी नेता और किसानो की आवाज बुलंद करने वाले चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिया गया है। हम केंद्र सरकार के इस निर्णय का हृदय से स्वागत, अभिनंदन करते हैं और केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर मो करम, राजा अंसारी, रजा बख्त, जुम्मन अली, मानबाबू सोनकर, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*