कौशाम्बी13जून24*अवैध खनन/ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उदयन सभागार में अवैध खनन/परिवहन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी नियन्त्रण स्थापित करने के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय खनन टॉस्कफोर्स की बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, खनन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से अवैध खनन/ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को खनन पट्टा क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

More Stories
बांदा 2 अगस्त 26*स महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर बागपत जाने का आह्वान*
अयोध्या2अगस्त26*आखिर पत्रकारों के साथ ये खाकी की बर्बरता कब समाप्त होगी।
बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*