कौशाम्बी12मार्च24*सरसवा ब्लाक प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक संपन्न*
*कौशांबी।**भारतीय किसान भूनियन टिकैत गुट की बैठक सरसवा ब्लाक प्रांगण में ब्लाक उपाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसान हित में कई फैसले लिए गए हैं। किसानो की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला प्रवक्ता चंद्र भूषण सोनी ने कहा किसानो की फसल ओलावृष्टि से जो बर्बाद हुई है सरकार उपरोक्त किसानों की फसल की जांच करा कर मुआवजा दिलाया जाए और उन्होंने आगे कहा कि सरकार की घोषणा के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी किसानों का पावर कनेक्शन का बिल वसूल रहे हैं। सरकार की घोषणा के बावजूद जिन किसानों से पावर कारपोरेशन का बिल वसूल किया गया है उन्हे वापस किया जाए। जिन किसानों का बिल बकाया है उन किसानों का विद्युत कनेक्शन तुरंत ना काटा जाए और जिन किसानों का विद्युत कनेक्शन काटा जा चुका है उसे जल्द से जल्द जोड़ा जाए। ग्राम सभा टहेरा में गाटा संख्या 3653 ई ओ द्वारा खाली कराई गई जमीन में सरकारी बोर्ड गाड़ा जाए। इस दौरान जिला प्रवक्ता चंद्र भूषण सोनी, राकेश सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष, डा एके दुबे, सुभाष चंद्र सोनी, दिनेश सिंह, संगीता सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक के दौरान मौजूद रहे हैं।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश