कौशाम्बी12अगस्त26*खेलते-खेलते तालाब में गिरा मासूम,डूबने से मौत*
*टेढ़ी मोड़ कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में खेलते-खेलते करीब 4 साल का मासूम तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है।अंदावा गांव निवासी सोनू गौतम मजदूरी करने गए थे। पत्नी श्वेता देवी बच्चों को घर के बाहर खेलता छोड़ टेढ़ीमोड़ किसी काम से गई थीं।कुछ देर बाद लौटने पर जब एक बच्चा घर में नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की आसपास तलाश करने पर मासूम का पता नहीं चला। आशंका पर घर के पास बने तालाब में ग्रामीणों ने खोजन शुरू किया काफी प्रयास के बाद बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया।परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे बने चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित है। मासूम वहीं खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कब पानी में उतर गया किसी को पता नहीं चल सका। गहरे पानी में जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। और उसकी मौत हो गई

More Stories
बांदा 12अगस्त 26* अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मथुरा 12 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 अगस्त 26* 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारी को चोरी के 04 पर्स , 1926 रुपये व 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*