[11/02, 5:22 pm] +91 99560 44608: *आगरा ब्रेकिंग घर के अंदर तीन डैड बॉडी मिलने से हड़कंप*
संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत,
डीसीपी सिटी सहित थाने का फोर्स मौके पर मौजूद,
युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है,
जबकि उसका 12 साल का बेटा और मां कमरे में मृत मिले हैं,
पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की जता रही है आशंका,
थाना न्यू आगरा भगवान टॉकीज न्यू लॉयर्स कॉलोनी का मामला।
[11/02, 5:22 pm] +91 99560 44608: *मेरठ – गैंगस्टर रविन्द्र भूरा हत्याकांड के सभी आरोपी बरी*
18 साल बाद अदालत के फैसले से आरोपी बरी हुए
धन्य है उत्तर प्रदेश पुलिस और उसकी कानून व्यवस्था
रविन्द्र भूरा, उसके भतीजे, सिपाही की हुई थी हत्या
2006 में कोर्ट परिसर में हुआ था रविन्द्र पर हमला
केस के विवेचक ने आरोपियों की शिनाख्त नहीं कराई
शवों से निकली गोलियों की फोरेंसिक रिपोर्ट तक नहीं
कमजोर विवेचना के चलते पक्षद्रोही हो गये सभी गवाह
दर्ज हुए पुलिस केस में पुलिस को ही सबूत नहीं मिले.
[11/02, 5:53 pm] +91 6306 233 154: मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण मना करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया घायल
दबंगो ने लाठी व फावड़ा से किया जानलेवा हमला
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहर गंज में रविवार के दिन मंदिर की भूमि पर कब्जा को लेकर दबंग अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगो ने लाठी व फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें युवती और युवक सहित अधेड़ घायल हो गये है।जिनको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से दो लोगों को चिकित्सको ने रिफर कर दिया है।
बता दे ,सराय अकिल थानाक्षेत्र के जवाहरगंज निवासी रविकांत पुत्र नवल किशोर अग्रहरि का पूर्वजों का मंदिर गांव में रामबाबू के मकान के बगल में है।जिसकी भूमि बगल में खाली पड़ी हुई है। जिस पर गांव के ही दबंग अरविंद सिंह पूत्र वैधनाथ, संतोष सिंह पुत्र नारायन की नीयत खराब हो गई। अरविंद ने दो साले अज्ञात मिल कर कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से शनिवार को मंदिर की खाली पड़ी भूमि पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से निर्माण करवा रहे थे। रविकांत ने बताया कि जिसकी शिकायत एसडीएम चायल से की गई थी। मामले में शनिवार को लेखपाल कानूनगो मौके पर नाप जोख के बाद अग्रिम आदेश तक निर्माण कार्य रोककर चले गये। रविवार को फिर से उक्त दबंगो ने निर्माण शुरू करा दिया । जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।और मौके पर पहुंचे रामबाबू व अमित कुमार व आरती देवी ने निर्माण का विरोध किया, तो सभी ने एकराय होकर लाठी डंडे व फावड़े से तीनों के ऊपर मार डालने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया।जिससे रामबाबू का हाथ फैक्चर हो गया व अमित का सिर फट गया व आरती के गले में गम्भीर रूप से चोट है।तीनो घायल होकर गिर पड़े,और दबंग पीटते रहे। तीनों की चीख पुकार सुनकर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। सभी विपक्षी गण घटना के बाद मौके से फरार हो गये। गांव वालों ने सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख आरती व राम बाबू को प्रयागराज रेफर कर दिया है। धार्मिक भूमि पर कब्जा करने की घटना के बाद से गांव सहित आसपास के गांवों में आक्रोश भड़क रहा है।मामले की तहरीर सराय अकिल थाने में दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[11/02, 7:05 pm] +91 98391 01290: *पति सास ससुर देवर ने मारपीट कर विवाहिता को भगाया मुकदमा दर्ज*
*कौशाम्बी!* सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव में दहेज की डिमांड ना पूरी होने पर विवाहिता को पति सास ससुर एवं देवर ने मारपीट कर घर से भगा दिया, विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दिया हैं.
कोखराज थाना क्षेत्र शहजादपुर निवासी शाजिया बानो पुत्री गुलाम हुसैन की 3 वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज से नगियामई निवासी महताब पुत्र नग्गन के साथ शादी हुई थी, शादी के 1 वर्ष तक पति-पत्नी में वैवाहिक जीवन ठीक था, इसी दौरान विवाहिता ने पुत्री अक्सा बनो को जन्म दिया इसके बाद पति महताब सऊदी अरब जाने के लिए पत्नी से 5 लाख रुपए दहेज में मायके से लाने का दबाव बनाने लगा विवाहिता के द्वारा ससुराल पक्ष के कहने पर मायके से पैसों की मांग की तो पिता गुलाम हुसैन ने रुपए देने से मना कर दिया, पिता ने कहा कि उसके पास शादी के बाद कोई धन नहीं बचा हैं, क्योंकि उसने शादी में लाखों रुपए खर्च करके दान दहेज सहित लड़की को विदा किया था, साजिया बानो का आरोप है कि पति महताब और सास नसरीन बानो देवर आफताब तथा ससुर नग्गन 15 अक्टूबर 2023 की शाम 6:00 बजे लाठी डंडों से विवाहिता को मारपीट कर जेवर छीन लिया और गंभीर रूप से घायल कर जंगल में छोड दिया, इसके बाद विवाहित किसी तरह अपने माइके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई दहेज लोभी पति सास ससुर देवर से प्रताड़ित होकर विवाहित न्याय के लिए अफसरों की चौखट पर गुहार लगाती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विवाहिता ने दहेज लोभी पति सास ससुर देवर के
खिलाफ कार्रवाई की मांग किया एसपी के आदेश पर कोखराज थाना पुलिस ने 6 फरवरी 2024 को पति महताब सास नसरीन बानो देवर आफताब ससुर नग्गन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शहजादपुर चौकी इंचार्ज को सौप दिया है उप निरीक्षक द्वारा दहेज लोभी पति सास ससुर देवर के खिलाफ विवेचना प्रगतिशील है परंतु अभी तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई इससे विवाहित काफी परेशान हैं!
[11/02, 7:12 pm] +91 98391 01290: *प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों द्वारा कौशांबी जनपद के विकास का पैसा गैर जनपद में खर्च करने का आरोप*
*अफजलपुरवारी से मकनपुरवारी गांव तक कब बनेगी सड़क… अजय सोनी*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों पर मनमानी करने एवं कौशांबी जिले के विकास का पैसा गैर जनपद में खर्च करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता अजय सोनी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा कौशांबी जनपद के विकास के लिए आया धन कौशांबी जिले में कम फतेहपुर जनपद में ज्यादा खर्च किया गया है जबकि जिस गांव तक सड़क निर्माण के लिए विभाग को धन मिला था, उस गांव मे आज तक सड़क बनी ही नही। इसी के साथ अजय सोनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कौशांबी जिले के जिम्मेदारों से सवाल किया है कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण गैर जनपद में कैसे हो गया और अफजलपुरवारी से मकनपुरवारी गांव तक सड़क कब बनेगी..?
बता दें कि साल 2002 23 में सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलापुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित हुआ था और विभाग ने दोनो गांवों के बीच दूरी 5 किमी से अधिक दिखा कर प्राक्लन तैयार किया था। जबकि दोनो गांवों की दूरी बमुश्किल 1 से 2 किमी के बीच है। जब विभाग को अपने कारगुजारी के खुल जाने का अंदेशा हुआ तो विभागीय अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य को कौशांबी जनपद से ज्यादा फतेहपुर जनपद के धाता ब्लॉक में करा दिया जबकि जिस गांव मकनपुरवारी तक सड़क बनाई जानी चाहिए थी, उस गांव को जाने वाला रास्ता अब भी कच्चा मार्ग है। इस संबंध में अजय सोनी ने जिला पंचायत सदन की 6 जनवरी को हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था।
अजय सोनी ने विभाग के अधिकारियों से सवाल किया है कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरबारी तक सड़क कब बनाई जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन कौशांबी और विभाग के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने एवं जिम्मेदारों पर समुचित कार्यवाही किए जाने समेत ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक सड़क बनाए जाने की अजय सोनी ने मांग की है।
[11/02, 7:22 pm] +91 6306 233 154: गैर जनपद दो पहिया वाहन में डंफर ने मारा टक्कर इलाज के दौरान जाते समय रास्ते में एक युवक की मृत्यु
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर थाना क्षेत्र के सूरत का पुरवा मजरा रसूलपुर भंडारा गांव निवासी चंद्र किशोर पुत्र गणेश प्रसाद का भांजा सुनील कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव मुतुरिया नगर मजरा रसूलपुर भंडारा थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर के साथ पीड़ित का छोटा भाई रामकरण पुत्र गणेश प्रसाद ऊंचाहार जरूरी काम से गए हुए थे बुधवार के दिन समय लगभग 11:00 बजे सुनील कुमार मोटरसाइकिल चला रहे थे ऊंचाहार से वापस आते समय देवीगंज के पहले शरीफाबाद के सामने जैसे ही पहुंचे तो सैनी की तरफ से तेज एवं लापरवाह चलते हुए डंफर वाहन संख्या एमपी 19 एनएफ6889 का चालक ने दो पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से पीछे बैठे रामकरण उछलकर सड़क पर गिर पड़े जिससे सुनील कुमार को हल्की चोट आई व रामकरण के सिर पर गंभीर चोट लग जाने के कारण आसपास रहे लोगों ने सीएचसी कडा ले गए जहां डॉक्टरों ने रामकरण को जिला चिकित्सालय मंझनपुर को रेफर कर दिया एंबुलेंस से जाते समय जिला चिकित्सालय पहुंचने के पहले ही रामकरण की मृत्यु रास्ते में ही हो गई सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
[11/02, 7:22 pm] +91 6306 233 154: विधवा की बेटी को झोलाछाप डॉक्टर का परिवार दहेज के लिए कर रहा परेशान विधवा की बेटी ने झोलाछाप डॉक्टर सहित परिजनों के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने झोलाछाप डॉक्टर की जांच अब तक क्यों नहीं की यह बहुत बड़ा सवाल है
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
सराय अकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन हाल मुकाम पुरखास निवासिनी संगीता पत्नी अरविंद कुमार पुत्र बाबू लाल का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डाइट मैदान में दिनांक 6/ 2/ 2021 ई को संपन्न हुआ था ।पति-पत्नी के संसर्ग से एक पुत्री रिया उम्र लगभग 2 साल का जन्म हुआ ।विगत 1 वर्ष से पीड़िता का पति अरविंद कुमार व ससुर रमेश कुमार पुत्र चैतू राम व देवर पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार सास रानी देवी पत्नी रमेश कुमार दहेज को लेकर सामूहिक रूप से मिलकर प्रताड़ित करने लगे ससुर रमेश कुमार चंदूपुर अमरायन गांव में झोलाछाप डॉक्टर हैं उक्त सभी लोग मिलकर चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे जबकि विवाहिता की मां काफी गरीब महिला है और पिता की मृत्यु हो चुकी है पीड़िता की मां की माली हालत चार पहिया वाहन देने में असमर्थ जताई तभी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न करवाया गया था दहेज की मांग को लेकर उपरोक्त दबंगों ने पीड़िता को मारने पीटने लगे जान से मारने का भी प्रयास दो बार ससुरालयों ने किया दिनांक 17/ 1 /2024 को सभी लोगों ने मिलकर पीड़िता का बाल पड़कर डंडे वा हाथों व पैरों से मारपीट किया किसी तरह चुपके से पीडता अपनी मां को सूचना दी और मां के आने पर मां के साथ उसी दिन अपने मायके पुरखास गांव चली गई दिनांक 29/ 1 /2024 को पीड़िता का पति अरविंद कुमार पुरखास गांव आया और पीड़िता ता के मां के घर पर पहुंचकर पीड़िता की मां वा पीडता को गाली गलौज करने लगा और धमकी दिया की चार पहिया वाहन लेकर अब ससुराल चलोगे तभी तुमको अब यहां से ले जाऊंगा नहीं तो मैं दूसरा विवाह कर लूंगा तभी पीडता ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी डायल 112 पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो पीड़िता का पति पुलिस को देखकर भाग गया पीड़िता दहेज की मांग से काफी परेशान है पीड़िता ने झोलाछाप डॉक्टर और परिजनों के विरुद्ध सराय अकिल थाने में लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर सराय अखिल पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर और झोलाछाप डॉक्टर के परिजनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
अब सवाल यहां उठना है कि जब जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विकासखंड खंडो में कार्यरत हैं तो यह झोलाछाप डॉक्टर कहां से आ गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने आंख में पट्टी बांधकर अभी तक झोलाछाप डॉक्टर की निगरानी नहीं की। क्योंकि जनपद कौशांबी के झोलाछाप डॉक्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक सुविधा शुल्क पहुंचा देते हैं इस कारण से जनपद कौशांबी के झोलाछाप डॉक्टरों की मुक्ति की शादी कई ने जांच नहीं कराई।
[11/02, 7:23 pm] +91 6306 233 154: भ्रष्टाचार एवम अवैध खनन और ओवरलोड ,मादक पदार्थ की बिक्री के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन भानु गुट13 फरवरी को करेगा तहसील का घेराव।जिलाध्यक्ष
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
कौशांबी जिले में हो रहे भ्रष्टाचार ,अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों,एवम मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के किसानों ने कमर कस लिया है।जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ राजूसिंह ने कहा कि एक हफ्ता पूर्व चायल क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि चायल सर्किल अंतर्गत हो रहे अवैध खनन और ओवरलोड वाहन,और भांग के ठेकों में बिक रहे मादक पदार्थ की बिक्री को जांच करवाकर बंद कराया जाय और दोषी के खिलाफ कार्यवाही किया जाय लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी को न निभाते हुए संगठन के बातो को अनसुना कर दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कौशांबी के किसानों ने भ्रष्टाचार मुक्त कौशांबी बनाने का संकल्प लिया है और उस पर अमल करेगा।इसके लिए जो भी लड़ाई लड़ना पड़े भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के किसान लड़ेगा।जिसकी सुरुवात 13 फरवरी2024 को चायल तहसील का घेराव करके करेगा।जिसके जिम्मेदार अधिकारी स्वयं होंगे। क्यों कि किसानों को अनदेखी करना अधिकारियों का स्वभाव बन गया है।
[11/02, 7:23 pm] +91 6306 233 154: मनगढ़ंत कहानी रचकर महिला ने दूधिया को लगाया रेप का केस
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
कौशांबी थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी निर्मल सिंह यादव पुत्र मानसिंह निवास ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई कमल सिंह यादव दिनांक 2/1 /2024 को समय लगभग 6:00 बजे शाम को सुशीला देवी पत्नी राम भवन दिवाकर के यहां भैंस का दूध दुहा रहा था और उसी दिन मेरा भाई गांव के कई घरों में और दूध दुहाता है मेरे गांव की विमला देवी पत्नी दिनेश समय 6:30 बजे सौच करने गई थी और वापस आकर अपने घर में बताई कि मेरे साथ किसी ने घिनौनी हरकत किया है पीड़ित के कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के इशारे कर पीड़ित के भाई का नाम बताने लगी पीड़ित के पिता ने अपने लड़कों को बुलाकर पूछा कि इसमें से किसने बड़ा काम किया है तो पीड़िता ने कहा इन लोगों में से किसी ने मेरे साथ घिनौनी हरकत नहीं किया है लेकिन बाद में आरोपी महिला अपने बयान को पलट कर पीड़ित के भाई को फंसा दिया जिसमें थाना की पुलिस पीड़ित के पिता को थाने में बैठाई है घटना वाले दिन गांव के लगभग 20 से 25 महिलाओं ने पीड़ित के भाई को दूध दुहते समय गांव में ही देखा है और लगभग 8:00 बजे तक सभी लोगों का दूध दुहाता था उक्त घटना के संबंध में आरोपी महिला पीड़ित के भाई को फसाना चाहती है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी से न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त घटना के संबंध में जांच करवा का निर्दोष व्यक्ति को ना फसाये जाने की गुहार लगाई है।
[11/02, 7:23 pm] +91 6306 233 154: दबंग नहीं बनने दे रहे हैं गरीब मोहताज महिला का मकान
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
चरवा थाना क्षेत्र के चरवा पूरब थोक निवासिनी कलावती पत्नी जुलजारी ने आराजी संख्या 1586 मिंज रक्बा 0.1630 हेक्टेयर भूमि स्थित मौजा चरवा परगना व तहसील चायल जनपद कौशांबी से 114 वर्ग मीटर विक्रेता गण अश्वनी कुमार व हेमेंद्र कुमार लव कुश पांडे पुत्रकर भैरव प्रसाद निवासी गण ग्राम चरवा पूर्व थोक से खरीदा था पीड़िता खरीदी गई भूमि पर नीव खोद कर मकान का निर्माण करवाना चाहती है लेकिन ललई पुत्र राधे व भड्डी पुत्र शिवलाल व इंद्रजीत पुत्र शिवलाल व ननहुकलाल दबंग किस्म होने के नाते पीड़िता की खरीदी गई भूमि पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं जब पीड़िता उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करती है तो सभी दबंग एक राय होकर गाली गलौज करते हैं और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हैं जिससे पीडता बेहद डरी व सहमी हुई है पीडिता अपनी क्रय की गई भूमि की पैमाइश करवाना चाहती है जिससे मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो पीड़िता ने उप जिला अधिकारी चायल कौशांबी को लिखित तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है।
[11/02, 7:23 pm] +91 6306 233 154: बाइक सवार युवक पीपा पुल से नदी में गिरा,बाइक सवार की हुई मौत
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
जिले में मिर्च की ढेरी लगाकर परिवार चलाने वाला युवक बाइक समेत पीपा के पुल से नदी में गिर गया,बाइक सवार युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई,युवक के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश कर रही है।वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा पीपा पुल की है जहा सराय अकिल थाना क्षेत्र के युसुफपुर का रहने वाला मनोज बाजार बाजार मिर्च की फेरी लगाकर परिवार चलाता था,रविवार की सुबह तड़के वह बाइक से बाजार जा रहा था,तभी अचानक पीपा के पुल की तार टूट गई और वह बाइक समेत नदी में चला गया और डूब गया।
नदी में डूबने से मनोज की मौत हो गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
[11/02, 8:12 pm] +91 96485 18828: *दबंगों ने लाठी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दो भाइयों को किया लहूलुहान*
*कौशाम्बी* मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में 9 फरवरी की रात लगभग 8:00 बजे दो सगे भाइयों पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी से प्रहार कर दबंगों ने लहूलुहान कर दिया है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कैमा गांव निवासी कुलदीप पांडे पुत्र हृदय नारायण पांडे अपने घर के सामने टूटी हुई सरकारी नाली में सीमेंट डालकर नाली की मरम्मत कर रहे थे यह बात उनके पड़ोस के लोगों को ठीक नहीं लगी और पड़ोस के मन नारायण पांडे कमलदीप पांडे किरण पांडे आदि ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी से कुलदीप पांडे पर हमला बोल दिया जिससे कुलदीप पांडे का सिर फट गया बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई को भी लाठी से पीटा गया है जिससे उसे भी चोट आई हैं हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हमलावरों को ललकारा भीड़ बढ़ती देख हमलावर फरार हो गए मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है सूचना मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 के तहत आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
[11/02, 8:32 pm] +91 90562 79220: *जय गुरुदेव द्वारा निकाली गयी जीव जागरण धर्म यात्रा*
*कौशांबी* जिला के नगर पंचायत सराय अकिल में जय गुरुदेव महाराज के आदेशानुसार जीव जागरण धर्म यात्रा निकाली गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सैलेंद्र कुमार ने किया इस यात्रा में लगभग 50 चारपहिया एवम 50 मोटर साइकिल ने प्रतिभाग किया जय गुरुदेव महाराज का मुख्य उद्देश्य लोगो को शाकाहारी बनाना है उमाकांत जी महाराज जनहित कारी बचन लोगो को सुनाते हुए कहते है सत्संग और आशीर्वाद से सारे काम बनते है परमात्मा और मौत सत्य है मनुष्य का शरीर प्रभु प्राप्ति के लिए मिला है इसमें मांस मछली अंडे शराब जैसे चीजे डाल कर गंदा मत करो नही तो पूजा पाठ निसफल हो जायेगा बुराइयों से बचो नही तो नरको में बहुत यातनाएं भोगना पड़ेगा किसी के दिल दुखाने का काम मत करो मूल्ला पुजारी एवम जाति धर्म की निंदा मत करो राष्ट्र विरोधी मत बनो देश की आन बान शान बनाए रखो धन संपत्ति और कुर्सी की लालच में किसी की जान मत लो सदा चारी रहो ईश्वर पर भरोसा रखो अपने कीमती समय को भगवान के भगवत भजन में लगाओ देश की कुरीतियों से बचे रहो इस दौरान शैलेंद्र कुमार मुकेश कुमार गोविंद प्रसाद मन्नी लाल ज्ञान बाबू एवम अन्य सैकड़ों नर नारियों का समुदाय उपस्थित रहे
[11/02, 8:32 pm] +91 90562 79220: *पूर्व सैनिक कल्याण समित की हुई मासिक मीटिंग*
*कौशांबी* जिला मुख्यालय मंझनपुर में सैनिक कल्याण पुनर्वास ऑफिस में पूर्व सैनिक कल्याण समित की मासिक मीटिंग बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने किया जिले के सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए अपने अपने विचार रखे सभी पूर्व सैनिकों के द्वारा बताए गए बिंदुओ को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने कहा अगर आप लोग मेरा साथ देते रहे तो मैं आप लोगो की हर समस्या को अधिकारी तक पहुंचा कर हल करवाने की कोशिश करूंगा जिसमे कई लोगो की जमीनी विवाद घरेलू विवाद रास्ते का विवाद पारिवारिक विवाद शस्त्र संबंधित समस्या पैसे के लेन देन की समस्या के साथ कई मुद्दे सामने आए है जिसके निवारण के लिए जिला अधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक से मिल कर हल करवाने का अस्वासन दिया गया सभी पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर हम लोगो की समस्या का हल होता रहेगा तो हम सभी लोग मिल कर आने वाले समय में मौजूदा सरकार के बारे में विचार करेंगे इस दौरान जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया सूबेदार मेजर शारदा प्रसाद वर्मा सूबेदार मेजर जय नारायण मिस्रा सूबेदार मेजर कृष्ण चंद गुप्ता सूबेदार राज मन पाल अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी संजीव कुमार चौरसिया नथन पाल ब्रह्मचारी लाल पांडे अवधेश कुमार मिश्रा एवम अन्य सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे
[11/02, 8:46 pm] +91 88401 88542: *यातायात पुलिस ने किया वाहनों को चेक*
*कौशाम्बी* यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ई-चालान किया गया एवं वाहनों के शीशों में लगी काली फिल्म निकलवाई गई।वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से नशे की हालत व ओवर स्पीड़ में वाहन न चलाने एवं हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई
[11/02, 8:46 pm] +91 88401 88542: *थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में किया पैदल गस्त*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना चरवा थाना कोखराज थाना संदीपनघाट थाना सैनी थाना कड़ा धाम थाना पिपरी थाना सराय अकिल थाना पश्चिम शरीरा थाना महेवा घाट थाना करारी थाना मंझनपुर थाना कौशाम्बी थाना महिला थाना सहित विभिन्न थाना पुलिस ने पुलिस बल के साथ जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु भीड़ भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया तथा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया और साथ में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया
[11/02, 9:28 pm] +91 88401 88542: *कौशाम्बी में महेवाघाट में यमुना नदी से पोकलैंड मशीन लगाकर किया जा रहा बालू का अवैध खनन,प्रशासन मौन*
*कौशाम्बी* जिले के महेवाघाट में यमुना नदी से पोकलैंड मशीन लगाकर बालू का अवैध खनन जारी है,प्रशासन की मिलीभगत से यमुना नदी के अंदर से पोकलैंड मशीन लगाकर खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।जिले के अधिकारी खनन रोकने में नाकाम है और बालू माफिया महेवाघाट बालू घाट मे खंड के बाहर धड़ल्ले से खनन कर रहे है, वही रात के अंधेरे में ओवरलोड गाड़िया भरी जाती है और थाने के सामने से होकर गुजरती है लेकिन कार्यवाई सिफर होती है महेवाघाट यमुना नदी से पोकलैंड मशीन से बालू के खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
[11/02, 9:28 pm] +91 88401 88542: *रेलवे ओवरब्रिज में हो गया गड्ढा,दिखने लगी सरिया*
*कौशाम्बी* जिले में सिराथू के सयारा रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा गड्ढा होने से हड़कंप मच गया,एक साल पहले ही इस रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया था उद्घाटन के बाद से ही इस रेलवे ओवरब्रिज में मानक की अनदेखी की शिकायत होने लगी थी,रविवार को इस ओवरब्रिज में बड़ा गड्ढा दिखाई पड़ा तो मानकों की गड़बड़ी सामने आ गई,गढ्ढा होने के बाद ओवरब्रिज में लगाई गई सरिया तक दिखाई पड़ने लगी।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश