September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी11जनवरी24*लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में उमड़ा अपार जन समुदाय*

कौशाम्बी11जनवरी24*लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में उमड़ा अपार जन समुदाय*

कौशाम्बी11जनवरी24*लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में उमड़ा अपार जन समुदाय*

*राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी को डीएम एसपी सांसद पूर्व सांसद पूर्व विधायक सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

*भरवारी कौशाम्बी* जिले के भरवारी कस्बे के लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल केशरी का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है उनके अंतिम संस्कार में अपार जन समुदाय उमड़ पड़ा है लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में जिला अधिकारी सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। मृतक यशपाल केसरी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके छोटे भाई पत्रकार ओमप्रकाश के बेटे ने दी है हजारों लोगों के उपस्थिति में अश्रुपूरित नेत्रों के बीच मंडी समिति भरवारी के पास मोक्ष धाम में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गयी हैं

डीएम सुजीत कुमार,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय यशपाल केशरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।पुलिस विभाग ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय यशपाल केशरी का राजकीय सम्मान करते हुए शस्त्र द्वारा सलामी दी।इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी एमएलसी निर्मला पासवान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता लाल बहादुर शीतला प्रसाद उर्फ़ पप्पू पटेल सांसद विनोद सोनकर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी प्रतिभा कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कैलाश केसरवानी अनीस अहमद चच्चा व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संतोष पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद चौधरी समाजवादी नेता गुलाम हुसैन पूर्व विधायक शिवदानी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य डॉक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा डॉक्टर दीपक अरोड़ा राकेश अरोड़ा डिप्टी सीएम के प्रतिनिधि भोलेशंकर कुशवाहा सहित तमाम नेताओं के साथ साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोग लोकतंत्र सेनानी यशपाल केसरी के अंतिम यात्रा के समय मौजूद रहे और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Taza Khabar