कौशाम्बी10मई23*दलित के घर में लगी आग बेटी गंभीर झुलसी*
*अग्नि कांड की घटना में दो बकरी एक बछिया सहित लाखों का सामान जलकर हुआ खाक*
*सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता भी दलित के ऊपर आपदा पर मदद को नहीं बढ़ा सके हाथ*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रमदयालपुर गांव में दलित के घर बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई देखते देखते घर का सामान जलने लगा सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे इस अग्निकांड में गृहस्वामी की बिकलांग पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई है अग्निकांड में दो बकरी और एक बछिया की जल कर मौत हो गई है पड़िया भी झुलस गई है अग्नि कांड की घटना में झुलसी विकलांग पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है इस अग्निकांड की घटना में दलित का परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है लेकिन उसके बाद भी राजनैतिक दल के नेता और जनप्रतिनिधियों ने दलित की मदद को हाथ नहीं बढ़ाया है अग्निकांड की घटना से पीड़ित दलित की मदद के नाम पर नेता और जनप्रतिनिधियों को सांप सूंघ गया है
घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के रमदयालपुर गांव निवासी उदय पासी पुत्र मसूरिया दिन पासी के घर बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई आग कैसे लगी इस बात को कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया आग की तेज लपटें देखकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे घर के भीतर उसकी विकलांग पुत्री प्रभा और घर के अंदर दो बकरी बछिया और एक पड़िया मौजूद थी देखते-देखते आग की लपट ने उसकी बेटी समेत पशुओं को अपने आगोश में ले लिया देखते देखते घर का छप्पर तेज लपटों के साथ जलने लगा घर में रखा गृहस्थी का सामान अनाज कपड़ा बर्तन बिस्तर चारपाई आदि समान इस अग्निकांड की घटना में जलकर खाक हो गया है उम्मीद लगाई जाती है कि इस अग्निकांड की घटना में एक लाख रुपए से अधिक कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गई है दो बकरी और एक बछिया भी जलकर खाक हो गई है पड़िया की गंभीर झुलस गई है विकलांग बेटी प्रभा गंभीर रूप से झुलस गई है जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है इलाज के लिए बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अग्निकांड की घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी दलित के घर मे लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मी वाहन समेत मौके पर नहीं पहुंच सके हैं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है
अग्निकांड की घटना में दलित के घर का सब कुछ जलकर खाक हो गया है दाने-दाने को परिवार मोहताज हो गया है समाचार लिखे जाने तक दलितों के मसीहा कहे जाने वाले तमाम नेता जनप्रतिनिधि भी दलित की मदद करने के लिए उसके घर नहीं पहुंच सके हैं सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता दलित की मदद को आगे नहीं आ सके हैं खबर लिखे जाने तक राजस्व के अधिकारी भी दलित के घर सांत्वना और राहत सामग्री देने नहीं पहुंचे हैं।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम