कौशाम्बी10अक्टूबर23*करारी के युवाओं ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि*
*करारी,कौशाम्बी* । करारी के दो युवाओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
जज्बा कहें या फिर अखिलेश यादव के दीवाने…करारी कस्बा के सुघर सिंह यादव और गुवारा के शनि यादव की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रति दीवानगी इस कदर छाई कि वह दोनों युवा मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि के मौके पर बाइक से ही कौशाम्बी और सैफई की दूरी नाप दी। दोनों युवा दोपहर को मुलायम सिंह यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात किया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला