कानपुर नगर10अक्टूबर23*थाना प्रभारी साढ़ को मिली बड़ी सफलता
श्रीमान पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के द्वारा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदया एवं सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन मे एवं श्रीमान प्रभारी निरीक्षक साढ के कुशल नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गुमशुदा बरामदगी अभियान के 10/10/2023 को गुमशुदा अनुपालन में दिनांक ‘आदर्श उर्फ पत्तर पुत्र बालादीन नि0 ग्राम पर्वतखेड़ा थाना साद कानपुर नगर उम्र करीब 13 वर्ष को बरामद किया गया। गुमशुदा आदर्श उर्फ पत्तर उपरोक्त कल दिनांक 09/10/2023 को समय करीब 14.30 बजे घर से खेत की तरफ निकला था जो घर वापस नहीं आया । परिजनों द्वारा काफी खोज बीन की गयी परन्तु कहीं नहीं मिल सका। तत्पश्चात गुमशुदा के पिता द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर दिया जिसके आधार पर दिनांक 10/10/2023 को मु0अ0सं0 234/2023 धारा 363 भादवि0 पंजीकृत किया गया। श्रीमान प्रभारी निरीक्षक द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु दो टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा आदर्श उर्फ पत्तर उपरोक्त को सकुशल बरामद कर थाना हाजा लाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। जिसकी आम जनमानस में भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है। गुमशुदा के संबंध में पूजीकृत अभियोग का विवरण –
1. मु0अ0सं0 234/2023 धारा 363 भादवि0 थाना साढ़ कानपुर नगर
नाम पता बरामद गुमशुदा –
1. आदर्श उर्फ पत्तर पुत्र बालादीन नि0 ग्राम पर्वतखेड़ा थाना साढ़ कानपुर नगर उम्र करीब 13 वर्ष
बरामद करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश राठौर थाना साद कमिश्नरेट कानपुर नगर
2. उ0नि0 श्री पंकज कुमार थाना साढ़ कमिश्नरेट कानपुर नगर

More Stories
बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया