कौशाम्बी1अक्टूबर25*24 घंटे बाद कुएं से निकाली गई शिवबरन की लाश*
*कौशांबी।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के बाहर ट्यूबवेल के कुएं में मंगलवार को शरीफा का फल तोड़ने के चक्कर में सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नारायण का पुरवा निवासी शिवबरन उम्र 28 वर्ष पुत्र शिव शंकर गिर गया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे कुएं से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन तमाम प्रयास के बाद मंगलवार को कुएं से उसे नहीं निकाला जा सका। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम गांव पहुंची और 24 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शिवबरन की लाश को कुएं से बाहर निकाला है। शिवबरन की लाश निकलते ही मौके पर कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
नई दिल्ली9अगस्त26*छात्रों के भविष्य, शिक्षा नीति और अधिकारों के समर्थन में अपील।
मिर्जापुर9अगस्त26*विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे मिले पांच निजी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा घर से चोरी किये गये मोबाइल फोन व 65,000/- रुपये सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*