कौशाम्बी07मई*थानेदार कोई हो कारखास सिपाही का बरकरार रहेगा जलवा*
*पूरे दिन चापलूसी में लगे कारखास सिपाहियों की बातों को थानेदार भी मान लेते हैं सत्य*
*कौशांबी।* पुलिस महकमे में थानेदारों से ज्यादा कारखास सिपाहियों का जलवा बढ़ता जा रहा है कारखास सिपाही संगठित अपराधों से वसूली में लिप्त देखे जाते हैं लेकिन जांच साक्ष्य सबूत के नाम पर वह हमेशा अधिकारियों की कार्यवाही से बच जाते हैं इन दिनों पिपरी थाने के दो कारखास सिपाही से इलाके की जनता त्रस्त हो चुकी है लेकिन इन दोनों सिपाहियों का बाल बांका नहीं हो रहा है ओवरलोड बालू के वाहनों से लेकर अवैध धंधे वालों से वसूली के लिए यह दोनों कारखास सिपाही बुलेट मोटरसाइकिल से पूरे दिन इलाके में विचरण कर चरते खाते रहते हैं पिपरी थाने के दो कारखास सिपाहियों के पूरे दिन क्षेत्र में विचरण करने और जगह जगह पर मुंह मारने के मामले से पुलिस अधिकारी बेखबर है छोटे-छोटे मामले में लोगों को बेवजह प्रताड़ित करना पकड़ कर लाना फिर लेनदेन कर छोड़ देना इन दोनों सिपाहियों की आदत में शुमार है आम जनता परेशान है
इलाके की सड़कों पर ओवरलोड बालू ले कर गुजरने वाले ट्रक ट्रैक्टरों की मजाल नहीं है कि वहीं कारखास सिपाहियों की नजर से बच जाए उन्हें सिपाहियों की बातों को मानना होगा और जब तक सिपाहियों को उन्होंने खुश नहीं किया तब तक उन्हें इलाके से निकलना मुश्किल होगा यदि किसी ने सिपाही को खुश नहीं किया तो उस पर तमाम जुर्म का दबाव बनाकर कारवाही करा दी जाती है कारखास सिपाहियों की बातों को थानेदार भी सत्य मान लेते हैं और खासखास सिपाही की मंशा क्या है पर्दे के पीछे उनका खेल क्या चल रहा है इसकी जांच करने की जरूरत थानेदार भी नहीं समझते हैं पिपरी थाने के दो कारखास सिपाहियों के कारनामे की ओर इलाके के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार