March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी07फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

कौशाम्बी07फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

[07/02, 7:29 PM] +91 97921 21202: *कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी,राजा भइया के खिलाफ योगेश यादव को उतारा*

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 28 अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में पांचवें,छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया है।कांग्रेस ने वीआईपी विधानसभा अमेठी से आशीष शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।यूपी की चर्चित कुंडा विधानसभा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से मुकाबला करने के लिए योगेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।यूपी में पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा।

*जानें किस सीट से किसे मिला टिकट*

अमेठी- आशीष शुक्ला

इसौली- बीएम यादव

कुंडा- योगेश यादव

विश्वनाथगंज- प्रशांत सिंह

चायल- तलत अजीम

सोरांव- मनोज पासी

फूलपुर- सिद्धनाथ मौर्य

हांडिया- रीना देवी बिंद

मेजा- माधवी राय

करछना- रिंकी सुनील पटेल

इलाहाबाद पूर्व- तस्लीमुद्दीन

कोरांव- रामकृपाल कोल

कटेहरी- निशात फातिमा

बलहा- किरण भारती

महषी- राजेश तिवारी

तरबगंज- त्वरिता सिंह

मानकपुर- संतोष कुमार

गौरा- रामप्रताप सिंह

कपिलवस्तु- देवेंद्र सिंह गुड्डू

कैंपिरयरगंज- सुरेद्र निषाद

सहजनवां- मनोज यादव

चौरा चौरी- जितेंद्र पांडेय

बांसगांव- पूनम आजाद

चिल्लूपार- सोनिया शुक्ला

खड्डा- धनंजय सिंह पहलवान

पडरौना- मो. जहीरुद्दीन

फाजिलनगर- सुनील मनोज सिंह

घोसी- प्रियंका यादव

कांग्रेस ने तरबगंज विधानसभा से त्वरिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले सविता पांडेय का तरबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबर थी। 6 फरवरी को सविता पांडेय भाजपा में शामिल हो ग‌ईं।इसके बाद कांग्रेस ने तरबगंज विधानसभा से प्रत्याशी को बदल दिया है।मानकापुर से कमला सिसौदिया की जगह संतोष कुमारी और गौरा से सत्येंद्र दुबे की जगह रामप्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस की लिस्ट में 28 प्रत्याशियों में 10 महिलाएं शामिल हैं।
[07/02, 7:39 PM] +91 97921 21202: जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रज्ञा सिंह-द्वितीय ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 12.03.2022 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसकी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। समस्त वाद कारियों से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अपने अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व सम्पन्न करा लें, जिससे उनके मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।
मानवाधिकार मीडिया पूनम चौरसिया की रिपोर्ट
[07/02, 7:39 PM] +91 97921 21202: बिग ब्रेकिंग

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन फतेहपुर एमजी कॉलेज शांति नगर में 18 फरवरी को आ रहे हैं सूत्रों

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का फतेहपुर रोड शो 11 फरवरी को सूत्रों अपुष्ट जानकारी
[07/02, 7:39 PM] +91 97921 21202: *लखनऊ*

बीजेपी कल अपना संकल्प पत्र जारी करेगी

सुबह 10.30 बजे IGP में जारी करेंगे घोषणा पत्र

गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे घोषणा पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ साथ रहेंगे मौजूद।
[07/02, 8:05 PM] +91 97921 21202: लखनऊ ब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लखनऊ एयरपोर्ट से निकली साथ में अखिलेश यादव भी मौजूद ।

ममता बैनर्जी के स्वागत के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे ।

टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यकर्ता ने भी किया जोरदार स्वागत ।

ममता बनर्जी 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची ।

एयरपोर्ट से निकल सीधा हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स पहुंचेंगी ममता बनर्जी जहां वो रात्रि विश्राम करेंगी ।

कल ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगी इसके अलावा वर्चुअल रैली में भी हिस्सा लेंगी ।
[07/02, 8:45 PM] +91 99193 97657: *कौशांबी*

*बसपा प्रत्याशी डा नीतू कनौजिया ने किया नामांकन।*

*जिले में पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मंझनपुर विधानसभा से अपना पर्चा दाखिल किया वहीं बसपा प्रत्याशी डा नीतू कनौजिया ने भी अपना नामांकन पत्र मंझनपुर विधानसभा के लिए दाखिल किया है।*
[07/02, 8:57 PM] +91 99191 96696: *चायल विधानसभा से तलत अजीम बनाए गए कांग्रेस प्रत्याशी*

*कौशांबी* विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी ने चायल विधानसभा से जुझारू लोकप्रिय नेता तलत अजीम को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में हलचल मचा दी है बीते विधानसभा चुनाव में चायल विधानसभा से भी तलत अजीम को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया था और कांग्रेस प्रत्याशी ने 45 हजार से अधिक मत पाकर इतिहास कायम किया था इस सीट पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने जीत दर्ज की थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी तलत अजीम के प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा अपना दल एस गठबंधन के साथ बसपा प्रत्याशी में बेचैनी बढ़ गई है और यदि तलत अजीम ने ठोस रणनीति के तहत चुनाव लड़ा तो इस विधानसभा में अन्य दलों के साथ उनकी कांटे की टक्कर होना निश्चित है

[07/02, 8:57 PM] +91 99191 96696: *अपना दल सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल होंगी प्रत्याशी*

*कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी और अपना दल कृष्णा गुट गठबंधन से पल्लवी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है समाजवादी पार्टी ने इस विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है समाजवादी अपना दल गठबंधन से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पल्लवी पटेल को कौशांबी में अपनी ससुराल याद आ गई है कभी उन्होंने कौशांबी के ससुराल में इसके पहले रुख नहीं किया था लेकिन चुनाव ने उन्हें ससुराल याद दिला दिया है वह अपने ससुराल से 8 फ़रवरी कों नामांकन करेंगी नामांकन में पल्लवी पटेल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी उपस्थित रहने की उम्मीद जताई जाती है बताया जाता है कि मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरीपुर गांव में पल्लवी पटेल का ससुराल है लेकिन गौरीपुर गांव सहित आसपास के लोगों ने कभी पल्लवी पटेल को ससुराल में नहीं देखा है अब ससुराल का वास्ता देकर वह विधानसभा की सीट फतेह करना चाहती है जो नामुमकिन लगता है

[07/02, 8:57 PM] +91 99191 96696: *16 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र*

*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव में सोमवार को जिले के मंझनपुर सिराथू और चायल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय और विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने 10. नामांकन पत्र ख़रीदे है एवं निर्दलीय और विभिन्न राजनैतिक दल के प्रत्याशियों समेत कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया

[07/02, 8:57 PM] +91 99191 96696: *कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ, कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन प्रदेश की बदलेगी सत्ता–बसपा प्रत्याशी*

*पांचवी बार सीएम बने बहन मायावती कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ लिया संकल्प*

*कौशाम्बी।* बहुजन समाजपार्टी की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता महेंद्र गौतम के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। नामांकन के बाद उनका काफिला सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचा जहां उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ डॉ. नीतू कनौजिया को लखनऊ विधान पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया कार्यकर्ताओं का उत्साह देख जहां गदगद दिखीं वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ कार्यकर्ता ही होता है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता ने ठान लिया है अब सूबे की तश्वीर और सत्ता परिवर्तन होना तय है।

ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने कहा कि मंझनपुर की तकदीर बदलने के लिए बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिय ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब बारी है, एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता के बीच पहुंचकर 27 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन अपना-अपना बूथ जिताएं, ताकि मंझनपुर से डॉ.नीतू कनौजिया भारी वोटों से विजयी होकर लखनऊ की विधान सभा में पहुंचें। इस दौरान वरिष्ठ बसपा नेता महेंद्र गौतम ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ने मंझनपुर से डॉ. नीतू कनौजिया जैसा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि नीतू कनौजिया के स्वभाव और उनकी मेहनत को देख जनता उनसे पूरी तरह प्रभावित है और इस बार मंझनपुर में बसपा का परचम लहराएगा। इस दौरान प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र भी दिया और कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब शोषितों की आवाज विधान सभा में गूंजेगी। नीतू कनौजिया को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उन्हें विजयी बनाए जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ बसपा नेता राजू गौतम, बंशीलाल चौधरी, अच्छन मियां, धनेश सिंह, सुधा देवी के अलावा पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जनता से आर्शीवाद लेने के बाद नीतू कनौजिया ने दाखिल किया नामांकन*

*मंझनपुर विधान सभा के विभिन्न कस्बों में किया रोड शो*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर विधान सभा की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सोमवार को नामांकन करने से पहले जनता के बीच पहुंचकर उनका आर्शीवाद लिया। विधान सभा क्षेत्र के करारी, दीवर कोतारी, पश्चिम शरीरा, अषाढा आदि कस्बों में रोड शो करने के बाद बसपा प्रत्याशी ने जनता का आर्शीवाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के अलावा अन्य बसपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता से आर्शीवाद लेने के बाद पूरे उत्साह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर बसपा प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

[07/02, 9:08 PM] +91 97921 21202: *स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी सुलेम सराय, ताड़बाग थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को 2.860 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ तथा अभियुक्त शिवम पुत्र पप्पू निवासी सुलेम सराय, रमन का पुरवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को 2.590 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है

[07/02, 9:08 PM] +91 97921 21202: *बालिकाओं के गायब होने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू*

*कौशाम्बी* उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मनीष कुमार यादव द्वारा बताया गया कि वन स्टाप सेन्टर जिला अस्पताल मंझनपुर में आवासित दो पीड़िताओं द्वारा खिड़की की रॉड तोड़कर भाग जाने की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु उन्हें नामित किया गया है उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया है कि जॉच के सम्बन्ध में किसी व्यक्ति विशेष को अपना साक्ष्य बयान कथन प्रस्तुत करना हो तो वह 11 फरवरी 2022 अथवा उसके पूर्व किसी भी कार्य दिवस में अपना साक्ष्य उनके कार्यालय, कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत/बयान दर्ज करा सकता है

[07/02, 9:08 PM] +91 97921 21202: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना करारी पुलिस उ0नि0 दीपक मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा चार वांछित अभियुक्तों ननकू पुत्र शिव मोहन सन्त लाला पुत्र राम आधार मिठाई लाल पुत्र जगमोहन व प्रेम चन्द्र पुत्र शिव मोहन निवासीगण मोअज्जमपुर थाना करारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है

[07/02, 10:18 PM] +91 97921 21202: *पति और पत्नी के झगड़े में क्या सास बन गयी है भाजपा, बेटे पर ही क्यों मेहरबान*

लखनऊ।क्या भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का साथ नहीं देती, क्या पति-पत्नी के झगड़े में भाजपा की भूमिका सास की तरह हो गयी है,हमेशा बेटे का ही पक्ष ही लेती है, बहू का क्यों नही।ये सवाल इस लिए उठ रहे हैं क्यों कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो पत्नियों का टिकट काट कर उनके ही पति को प्रत्याशी बना दिया है।अमेठी विधायक गरिमा सिंह और सरोजनी नगर विधायक स्वाति सिंह को भाजपा ने बेटिकट कर दिया है।गरिमा सिंह का अपने पति संजय सिंह से अलगाव हो चुका है और दोनों की दुश्मनी जगजाहिर है।कोर्ट से लेकर सड़क तक दोनों लोग लड़ते रहे हैं,लेकिन इस बार भाजपा ने अमेठी से संजय सिंह को टिकट दिया है।सरोजनी नगर विधायक स्वाति सिंह मंत्री हैं। टिकट को लेकर उनकी अपने पति दयाशंकर सिंह से अनबन चल रही थी।इस झगड़े में भाजपा ने दयाशंकर सिंह का पक्ष लिया और उन्हें बलिया से प्रत्याशी बना दिया।घरेलू झगड़े में भाजपा ने क्यों रुचि दिखायी,अगर प्रत्याशी बदलना ही था तो किसी नये चेहरे को क्यों नहीं बनाया,क्या संजय सिंह और दयाशंकर सिंह जीत की गारंटी हैं जो मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया।

*आइए एक नजर अमेठी पर डाले*

सुल्तानपुर जिले का अमेठी पहले हिस्सा हुआ करती थी लेकिन अब अमेठी खुद जिला है।अमेठी विधायक गरिमा सिंह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की भतीजी हैं और वीपी सिंह का संबंध प्रयागराज के मांडा राजघराने से है।वीपी सिंह को राजा मांडा के नाम से भी जाना जाता था। वीपी सिंह छोटे भाई का नाम हरिबक्श सिंह है और गरिमा सिंह इनकी ही बेटी हैं।अमेठी रियासत बहुत पुरानी है।अमेठी के सातवें राजा रणंजय सिंह 1969 में जनसंघ के टिकट पर अमेठी से विधायक चुने गये थे और 1974 में कांग्रेस से विधायक बने थे।रणंजय सिंह को कोई संतान नहीं थी।रणंजय सिंह जिले के बेटुआ प्रखंड के अमेयमाफी गांव के रहने वाले संजय सिंह को अपना दत्तक पुत्र घोषित किया था।संजय सिंह के जैविक पिता का नाम गयाबख्श सिंह था।संजय सिंह 1962 में अमेठी के राजकुमार बने थे।तब वे पांचवी क्लास में पढ़ते थे। 1974 में गरिमा सिंह की शादी संजय सिंह के साथ हुई थी।ये दो राजघरानों का संबंध था।आगे चल कर रणंजय सिंह की सम्पत्ति और राजनीति का संजय सिंह उत्तराधिकारी बने।

संजय सिंह और गरिमा सिंह को तीन संताने हुई। अनंत विक्रम सिंह, महिमा सिंह और शैव्या सिंह। 1986 के आसपास संजय सिंह की जिंदगी में नेशनल बैडमिंटन चैम्पियन अमिता मोदी प्रकट हुईं।अमिता मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की पत्नी थीं।कहा जाता है कि अमिता से नजदीकी बढ़ने के बाद संजय सिंह ने 1995 में गरिमा सिंह को तलाक दे दिया था।इस मामले में गरिमा सिंह का कहना है कि ये तलाक फर्जी है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे अवैध करार दिया है। गरिमा सिंह का आरोप है कि संजय सिंह ने सीतापुर की अदालत में किसी दूसरी महिला को खड़ा कर तलाक हासिल किया थी।उस समय वे लखनऊ में थीं। 1989 में संजय सिंह ने गरिमा सिंह को अपने महल से निकाल दिया था। आरोप है कि संजय सिंह ने अपने बच्चों को भी गरिमा सिंह के खिलाफ भड़का दिया था। इन बातों से निराश हो कर गरिमा सिंह लखनऊ में रहने लगीं। वे अपने आप को कानूनी रूप से संजय सिंह की पत्नी मानती रहीं। 2014 में गरिमा सिंह अचानक अमेठी राजघराने के एक और महल भूपति पैलेस में रहने के लिए पहुंच गयी। लगभग सौ कमरे वाला भूपति महल एक आलिशान इमारत है।

*गरिमा सिंह को जनता का समर्थन*

गरिमा सिंह 2014 में जब अपने तीनों बच्चों के साथ भूपति महल में रहने आयीं तो बड़ा विवाद हो गया। वहां संजय सिंह के हथियारबंद आदमी महल की रखवाली कर रहे थे।वे गरिमा के आने पर विरोध करने लगे। लड़ाई -झगड़ा शुरू हो गया। यह देख कर महल के आसपास रहने वाले लोग वहां जमा हो गये। स्थानीय लोग गरिमा सिंह को अमेठी की रानी मानते थे। जब संजय सिंह के हथियारबंद लोग गरिमा सिंह पर ताकत दिखाने लगे तो स्थानीय लोग भड़क गये। वे गरिमा सिंह के समर्थन में नारा लगाने लगे- रानी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। जब गरिमा सिंह महल के झरोखे में आ कर जनता का अभिवादन करने लगीं तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। भीड़ लगातार गरिमा सिंह के समर्थन में नारे लगाती रही। यह देख कर संजय सिंह के हथियारबंद कारिंदे हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों का कहना था कि अमेठी राजघराने ने रानी गरिमा सिंह के साथ बुरा सलूक किया था। इसलिए वे रानी गरिमा के साथ हैं। विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया। हिफाजत के लिए मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया था। किसी बाहरी आदमी के जाने पर रोक लगा दी गयी। इस स्थिति में गरिमा सिंह अपने बेटे-बेटियों के साथ महल में फंस गयी थीं। वे भूख से परेशान थे। तब स्थानीय लोगों ने बाल्टी में भोजन भर कर रस्सी के सहारे उसे महल में भेजा था।

*मौजूदा विधायक गरिमा सिंह का टिकट क्यों कटा*

2017 के विधानसभा चुनाव में जनता की सहानुभूति गरिमा सिंह के साथ थी ये बात साबित हो गयी थी। 2017 में भाजपा ने गरिमा सिंह को अमेठी से प्रत्याशी बनाया था। संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह (मोदी) ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।संजय सिंह ने गरिमा सिंह के खिलाफ बड़े जोर शोर से प्रचार भी किया था, लेकिन जनता ने अपना समर्थन गरिमा सिंह को दिया।गरिमा सिंह ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।अमिता सिंह को लगभग 20 हजार वोट ही मिले थे और वे चौथे नंबर पर नंबर रहीं। संजय सिंह कई बार पार्टी बदल चुके हैं। वे कभी कांग्रेस में रहते हैं तो कभी भाजपा में। 2017 में वे कांग्रेस में थे। 2019 में भाजपा में आ गये थे। जब जनता गरिमा सिंह के साथ थी तब फिर भाजपा ने क्यों उनका टिकट काट दिया, क्या संजय सिंह ने जोड़तोड़ से टिकट हासिल कर लिया।

*संजय सिंह हार चुके हैं विधानसभा चुनाव*

ऐसा नहीं है कि संजय सिंह जीत की गारंटी हैं,अगर गरिमा सिंह के साथ कोई जोखिम थी तो ये जोखिम संजय सिंह के साथ भी हो सकती है। संजय सिंह 1989 में अमेठी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वे जनता दल के टिकट पऱ खड़े हुए थे।उस समय जनता दल का बोलबाला था।बोफोर्स तोप विवाद के कारण कांग्रेस के खिलाफ हवा बह रही थी। इसके बाद भी संजय सिंह चुनाव हार गये थे।संजय सिंह को कांग्रेस के हरिचरण यादव ने बुरी तरह से हाराया था। हरिचरण को लगभग 53 हजार वोट मिले थे और संजय सिंह लगभग 20 हजार वोट ही पा सके थे। संजय सिंह फिर लोकसभा का चुनाव लड़ने लगे। संजय सिंह की दलीय आस्था बदलती रही है। संजय सिंह 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। क्या यह कम जोखिम वाली बात है।