कौशाम्बी04अप्रैल*अपर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को किया स्मार्ट फोन का वितरण*
*कौशाम्बी* मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा महामाया राजकीय महाविद्यालय, ओसा में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तथा स्मार्ट फोन वितरण योजना के प्रथम चरण में आज महाविद्यालय के स्नातक अन्तिम वर्ष के 48 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।अपर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन छात्र-छात्राओं को दिये जाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप लोग अपने अध्ययन में इसका सदुपयोग कर लाभ उठायें इस अवसर पर प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट फोन नोडल अधिकारी डॉ0 अजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 अरविन्द कुमार, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 नीलम वाजपेयी, डॉ0 भावना केसरवानी, डॉ0 रीता दयाल, डॉ0 पवन कुमार, डॉ0 रमेश कुमार, डॉ0 संतोष कुमार एंव डॉ0 शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहें।

More Stories
नई दिल्ली 28 अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों और दुनियां की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*