कौशाम्बी02जनवरी2023*अपर जिलाधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक*
*जनपद में कुल 11 मतदेय स्थल/मतदान केन्द बनाये गये*
*कौशाम्बी।* अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा उदयन सभागार में इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2022 मतदेय स्थल से सम्बन्धित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की गई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2022 के निर्वाचन कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 05 जनवरी नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशनों की जॉच 13 जनवरी, नाम वापसी के लिए अन्तिम तिथि 16 जनवरी, मतदान 30 जनवरी को प्रातः 08 बजे से सायं 04 बजे तक तथा 02 फरवरी 2023 को मतगणना की जायेगी बैठक में बताया गया कि इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपद में कुल 11 मतदेय स्थल (मतदान केन्द्र)-कार्यालय क्षेत्र पंचायत चायल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत नेवादा, सरदार पटेल उ0मा0वि0 सरॉय अकिल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत मूरतगंज, नेशनल इण्टर कॉलेज भरवारी, कार्यालय क्षेत्र पंचायत सिराथू, कार्यालय नगर पंचायत अझुवा, एसएबी इण्टर कॉलेज सैनी श्री दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा, कार्यालय क्षेत्र पंचायत सरसवॉ एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत कौशाम्बी बनाये गये हैं तथा जनपद में कुल 1407 मतदाता हैं, जिसमें 1169 पुरूष व 238 महिला मतदाता शामिल है 29 जनवरी 2023 को उदयन सभागार से पोलिंग पार्टियॉ रवाना होंगी।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*