कौशाम्बी01मार्च*कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन हड़पने का आरोप*
*विकास खंड चायल के चिल्ला शहबाजी गांव के कोटेदार पर कार्डधारकों ने गंभीर आरोप लगाया है*। *मंगलवार को कार्डधारकों ने कोटेदार पर पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन न देने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने पूर्ति विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है*।
*चिल्ला शहबाजी गांव के कार्डधारकों ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके गांव का कोटेदार दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह मनमाने तरीके से राशन का वितरण करता है*। *पहले सभी कार्डधारकों का अंगूठा पॉश मशीन में लगवा लेता है। उसके बाद अपने करीबियों को पहले राशन देता है। इसके बाद अन्य कार्डधारकों से राशन खत्म होने का बहाना बताकर अगले महीने देने को कहता है*। अगर राशन देता भी है तो उसमें घटतौली करता है। विरोध करने पर गाली गलौच कर राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी देता है। मंगलवार को गांव के पप्पू, सुरेश, दयाराम, राजेश, मूलचंद्र, शिवचंद्र, मोतीलाल और मुन्नालाल आदि कार्डधारकों ने तहसील पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की।

More Stories
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी
हल्द्वानी13जून26*उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) का हल्द्वानी में भव्य सम्मान समारोह
अयोध्या13जून26*प्राइवेट रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने खोला मोर्चा