कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*असिस्टेंट कमिश्नर बनी भांजी का भव्य स्वागत,व्यापारियों ने निकाला जुलूस*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में मंगलवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी आनंद केसरवानी की भांजी अनुराधा केसरवानी अपने ननिहाल पहुंचीं। अनुराधा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
बताया जाता है कि आनंद केसरवानी की बहन राधा का ससुराल कानपुर नगर में है।राधा केसरवानी की पुत्री अनुराधा केसरवानी अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद पहली बार अझुवा पहुंचीं अनुराधा का स्थानीय व्यापारियों और नगरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सैकड़ों व्यापारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए उनकी सफलता का जश्न मनाया।इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ सभासद फूलचंद्र केसरवानी ने कहा कि अनुराधा की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अनुराधा के कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिणाम है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।नगर भ्रमण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, गुड्डू दराना उर्फ रंजीत केसरवानी, राकेश केसरवानी, नामित सभासद मिथलेश केसरवानी, बड़ेलाल केसरवानी, विमल केसरवानी, पंकज मौर्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अझुवा में अनुराधा केसरवानी के स्वागत ने न केवल उनकी सफलता का उत्सव मनाया, बल्कि क्षेत्र के युवाओं में भी कुछ बड़ा करने का उत्साह भर दिया।

More Stories
कानपुर नगर 7 अप्रैल 26**शहरवासी सिर्फ राम भरोसे*भ्रष्टाचार की काली चादर ओढ़े हुए नगर निगम विभाग के अधिकारी बन चुके हैं कुंभकरण
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 *बंगाली एसोसिएशन की 88वीं वर्षगांठ: संस्कृति और शिक्षा का संगम*
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 बिहार में मौसम का अलर्ट: अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना*