कौशाम्बी 6दिसम्बर 25*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें*
*कौशाम्बी।* जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील सिराथू में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..