February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26* भाँग ठेका की आड़ मे बिक रहा था गाँजा और आज भी बिक रहा है 

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26* भाँग ठेका की आड़ मे बिक रहा था गाँजा और आज भी बिक रहा है 

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26* भाँग ठेका की आड़ मे बिक रहा था गाँजा और आज भी बिक रहा है 

विकास केसरवानी गांजा सप्लाई में आज अदालत से दोषी साबित हुए हैं और यह महिला वीडियो बनाकर सेल्समैन से बात कर रही है महिला के पति के नाम पर भांग का ठेका है और सेल्समेन से पूछ रही है कि गांजा बेचते हो महिला का पति भी गांजा की सप्लाई में पहले जेल जा चुका है महिला का पति इस समय जेल में बंद है महिला के वीडियो बनाने के बाद यह साबित होता है कि महिला का पति और विकास केसरवानी दोनों मिलकर भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचते थे और आबकारी विभाग के अधिकारी डफली बजाते थे

गांजा माफिया को अदालत से सजा होते ही भांग ठेकेदार की पत्नी ने वीडियो बनाकर खड़े कर दिए तमाम सवाल

कौशांबी गांजा की सप्लाई करते हुए 7 साल पहले विकास केसरवानी के पकड़े जाने के मामले में मुकदमे की सुनवाई के दौरान विकास केसरवानी को अदालत ने गांजा की सप्लाई कर दोषी पाया और 26 फरवरी को 5 वर्ष के कठोर करवा की सजा सुनाई गांजा माफिया के दोषी साबित होते ही एक महिला ने भांग की दुकान का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और सेल्समैन से पूछा की दुकान का संचालक कौन करता है यह दुकान तो उसके पति के नाम संचालित होती है महिला के पूछने के बाद भांग दुकान के सेल्समैन ने बताया कि दुकान का संचालन विकास केसरवानी करता है और वह इस दुकान में बीते एक महीने से नौकरी कर रहा है महिला ने दुकान के सेल्समैन से पूछा कि इस दुकान में भाग के अलावा गांजा बिकता है तो सेल्समैन ने बताया कि हां यहां गांजा बिकता है इस बात का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है अब सवाल उठता है कि महिला के पति के नाम की भांग की दुकान के संचालन में विकास केसरवानी कर रहा है और जिसको अदालत ने गांजा की सप्लाई का गुनहगार माना है तो फिर महिला के पति की दुकान विकास केसरवानी के पास कैसे पहुंची थी कहीं विकास केसरवानी के साथ महिला का पति भी तो गांजा बेचने के मामले में शामिल नहीं है महिला का कहना है कि उसके पति को फर्जी तरीके से जेल भिजवा दिया गया है महिला के वीडियो बनाए जाने के बाद यह सवाल खड़े हो गए हैं कि महिला के पति द्वारा विकास को दुकान देकर के भांग की आड़ में गांजा बिकवाया जाता था विकास को दोषी साबित कर अदालत में गांजा माफिया साबित कर दिया है यदि विकास और महिला के पति दोनों की दोस्ती नहीं थी दुकान के संचालन में पर्दे की ओट से दोनों नहीं लगे थे तो महिला के पति के नाम की दुकान विकास के पास कैसे पहुंची और महीना बीत जाने के बाद भी महिला के पति ने दुकान संचालक का विरोध नहीं किया दुकान संचालन करने वाले विकास के अदालत से गांजा सप्लाई में दोषी साबित होने के बाद महिला ने आबकारी निरीक्षक पर ही उल्टे सीधे आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं कहीं साजिश के तहत तो वीडियो बना करके महिला ने वायरल नहीं किया है यह जांच का विषय है महिला के वीडियो बनाए जाने के बाद विशेष तौर से महिला के पति के नाम पर आवंटित दुकान की जांच कराए जाने की जरूरत है जिससे महिला और उसके पति की करतूत भी उजागर हो सके

गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित

कौशांबी कड़ाधाम थाना पुलिस ने 7 वर्ष पहले चेकिंग के दौरान लेहदरी पुल पर अभियुक्त विकास वर्फ सर्वेश केशरवानी को 08 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ।जिससे सम्बन्धित अभियुक्त विकास उर्फ सर्वेश केशरवानी निवासी वार्ड नं0 08 सिराथू थाना सैनी को दिनांक 26.02.2026 को न्यायालय एएसजे-3 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 10,000 /-रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।

Taza Khabar