अयोध्या 26 फ़रवरी 26*चकबंदी विभाग ने किया ऐहार गांव में चौपाल का आयोजन
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐहार में चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर हरिकेश भाष्कर के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुनडे के मार्गदर्शन में चकबंदी चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपसंचालक चकबंदी अयोध्या इंद्राकात त्रिवेदी ने किया।
चौपाल में ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं को सुनकर उनको निस्तारित किया गया तथा सम्बंधित को अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित भी किया गया।चौपाल में किसानों को चकबंदी से होने वाले फायदों जैसे चकमार्ग व नाली सहित अन्य चीजों के बारे में बताया गया कि चकबंदी होने से खुशहाली आएगी और उनके चक एकत्रित हो जाएंगे।चौपाल में प्रमुख रूप से चकबंदी अधिकारी अवधेश कुमार,सहायक चकबंदी अधिकारी कमलेश कुमार,कानूनगो चकबंदी सहजराम कनोजिया,लेखपाल सत्यवीर सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित ग्राम पंचायत के तमात काश्तकार मौजूद रहे और चौपाल से संतुष्ट दिखे।

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल