कौशाम्बी 25दिसम्बर 25*अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, तहसीलदार ने डंपर किया सीज*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* अवैध परिवहन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार रात तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने तिल्हापुर मोड़ पर जांच के दौरान अवैध रूप से बालू खनन का परिवहन कर रहे एक डंपर को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद डंपर को पिपरी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है बुधवार रात तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तिल्हापुर मोड़ पर एक डंपर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच करने पर वाहन चालक आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका और परिवहन से जुड़े दस्तावेज अधूरे पाए गए। प्रथम दृष्टया अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल डंपर को सीज करने की कार्रवाई की गई तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति खनन सामग्री का परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह की सख्ती से अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगेगा। तहसीलदार ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*