कौशाम्बी 25दिसम्बर 25*अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित*
*कौशांबी* मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती शताब्दी कार्यक्रम के समापन पर दिनांक 25 दिसम्बर को आयोजित हुई जनपदीय निबन्ध लेखन व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर,भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें जनपद कौशाम्बी में एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र गोलू कुमार को मेडल, प्रमाण पत्र व 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया, वहीं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के ही कक्षा 11वीं के छात्र हिमांशु गौतम को मेडल, प्रमाण पत्र व 5000 रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी व शिक्षक बलवंत कुमार को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
लखनऊ2मई26*मई-2026 के लिए अद्यतन मासिक मौसम अपडेट
कानपुर नगर 2 मई26*हर सरकारी योजनाओं पर गरीबों से उनका हक छीनकर विभागों में बैठें दलाल