March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 21 मार्च 26*कृष्णा मार्केट भरवारी में शटर तोड़ कर हजारों की चोरी*

कौशाम्बी 21 मार्च 26*कृष्णा मार्केट भरवारी में शटर तोड़ कर हजारों की चोरी*

कौशाम्बी 21 मार्च 26*कृष्णा मार्केट भरवारी में शटर तोड़ कर हजारों की चोरी*

*जनरल स्टोर में रखी फ्रीज तक को बाइक में लादकर ले जा रहे थे चोर तभी पुलिस गश्त के दौरान फ्रीज छोड़कर भागे*

*भरवारी कौशांबी* कोखराज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी भरवारी कस्बा के मेहता रोड स्थित मंडी समिति के पास कृष्णा मार्केट में दो दिन पूर्व धीरज सिंह ने अपनी जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी थी जिसमे खाने का सामान के अलावा सिगरेट काफी तरह के तंबाखू गुटखा कोल्ड ड्रिंक के अलावा बिसलेरी की बोतले वा तमाम तरह के बिस्कुट वगैरह सहित लगभग तीस हजार का सामान सहित दुकान में रखा था आधी रात को दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर दूसरे चोर दुकान का 30 हजार का सामान सहित फ्रीज को शटर तोड़कर बाइक में लाद ले जा रहे थे lवह तो गनीमत रही कि सिंघिया पुलिस को गश्त पर आते हुए देख फ्रीज को छोड़कर चोर भाग निकले l

सुबह होने पर दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई तभी ज्ञात हुआ कि चोरों द्वारा रात में पुलिस को आता देख फ्रीज को फेंककर भाग गए है जिसे पुलिस चौकी सिंधिया ने उस फ्रिज को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस चौकी ले आए l जिसकी जानकारी होते ही दुकान मालिक धीरज सिंह पुलिस चौकी में जाकर अपनी फ्रीज ले आए lइस बीच चोरों ने दुकान में रखा लगभग 30 हज़ार के समान पर हाथ साफ कर लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है l

 

Taza Khabar