कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
[19/03, 20:43] +91 98391 01290: *सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराया बाइक सवार गम्भीर घायल*
*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कछुआ गांव के हाइवे मार्ग पर 18 03 2026 को शाम 7:30 बजे एक पिकअप चालक गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर पिकअप की स्टेपनी बदल रहा था तभी अचानक बाइक सवार पिकअप से टकरा गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसमें बाइक सवार का पैर टूट गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस 108 को फोन किया गया और घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया गया बाइक सवार बनारस से फतेहपुर जा रहा था।
[19/03, 20:43] +91 98391 01290: *घर का ताला तोड़ कर जेवर नगदी सहित उठा ले गए लाखो*
*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सईगंज में राजेन्द्र गौतम पुत्र नन्कू लाल के घर 19 03 2026 की आधी रात घर के पीछे से दरवाजा की कुंडी तोड़ कर घर के अंदर घुसे चोर आलमारी बक्से का ताला तोड़ कर सोने की तीन लाकिट आधा किलो चांदी की करधनी 250 ग्राम चांदी की छागल 50 हजार रूपए नगद सहित लाखों की चोरी कर फरार हो गए स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस चौकी में दिया मौके पर चौकी प्रभारी व कांस्टेबल शिवांक मिश्रा ने विधिक कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।
[19/03, 21:13] +91 99191 96696: *गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी रजनीश पाण्डेय गिरफ्तार*
*कौशांबी।* जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने गैंग लीडर रजनीश पाण्डेय को गिरफ्तार किया अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था।गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या के प्रयास,जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूली,जबरन उधारीवसूलने जैसे अपराध कर क्षेत्र में भय व आतंक फैलाता था। इसके विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं,साथ ही यह थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में जबरन वसूली,लूट,चोरी,मारपीट, छेड़खानी व आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 अभियोग पंजीकृत हैं पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[19/03, 21:13] +91 99191 96696: *विवाहिता के आत्महत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार*
*कौशांबी।* करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में 12 मार्च को एक विवाहिता ने पति जगजीत की प्रताड़ना से पीड़ित होकर शादी के 13 वर्ष बाद आत्महत्या कर लिया था भाई हरिश्चन्द्र निवासी बनीखास थाना व जनपद कौशाम्बी ने थाना करारी पर सूचना दी पूर्व में अभियुक्त जगजीत को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है दिनांक 19.03.2026 को करारी थाना पुलिस ने वाछित अभियुक्ता मालती पत्नी रोशनलाल निवासिनी ग्राम लहना थाना करारी को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया।
[19/03, 21:13] +91 99191 96696: *मेटा अलर्ट बना जीवन रक्षक,मंझनपुर पुलिस की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी*
*कौशाम्बी।* पुलिस ने सतर्कता तकनीक और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए एक युवक की जान बचा ली मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर जहर खाकर आत्महत्या करने की मंशा जाहिर करते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। इसी दौरान मेटा के एआई आधारित मेटा अलर्ट सिस्टम ने संदिग्ध गतिविधि को पहचानकर तुरंत पुलिस को सूचना भेजी। अलर्ट मिलते ही पुलिस मीडिया सेल सक्रिय हुआ और तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मौके पर उसकी काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल से एक बड़ी अनहोनी टल गई। परिजनों ने कौशाम्बी पुलिस की संवेदनशीलता तत्परता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
[19/03, 21:38] +91 98391 01290: *त्योहारों के मद्देनज़र कौशाम्बी पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त*
*हर मोर्चे पर मुस्तैद कौशाम्बी पुलिस- त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*
*कौशाम्बी।* जिले में आगामी त्योहारों जैसे चैत्र नवरात्रि, ईद एवं अलविदा की नमाज के मद्देनज़र शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के साथ मंझनपुर मार्केट एवं करारी बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
[19/03, 21:38] +91 98391 01290: *नाबालिग बालिका को भगा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से 12 मार्च को एक नाबालिग बालिका को मोहित कुमार बहला-फुसला कर भगा ले गया मंझनपुर कोतवाली में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ इसी क्रम में पीड़िता को बरामद करते हुये बयान व साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 64(1) बीएनएस व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी हुई उपरोक्त क्रम में 19.03.2026 को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र प्रेम सरोज निवासी भेलखा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[19/03, 21:49] +91 99562 82731: *प्रदेश सरकार की सफलता पर बयान बाजी कर गए राज्य मंत्री*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मां शीतला देवी अतिथि गृह सायरा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर कहां की प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है सड़क जल एवं नल लेकर सभी क्षेत्र में विकास हुए हैं जमीनी हकीकत देखने के बजाय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का मनमानी गुणगान करते रहे इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों को भी लुभाने की कोशिश की और व्यापारियों को सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने सरकार के आंकड़ों की उपलब्धि का बखान कर वाहवाही लूटी है
[19/03, 21:49] +91 99562 82731: *उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*
*कौशाम्बी*.उप मुख्यमंत्री,उ.प्र केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 21 मार्च,2026 को पूर्वान्ह 11ः40 बजे समदा चौराहा पहुॅचकर शंख चौराहा का नामकरण एवं लोकार्पण करेंगे तथा 12ः05 बजे मंझनपुर चौराहा पहुॅचकर कलश चौराहा का नामकरण एवं लोकार्पण करेंगे।उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 12ः30 बजे गेस्ट हाउस,ओसा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 01ः55 बजे मॉडल पार्क मंझनपुर में भगवान परशुराम,आवन्तीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी एवं संत गागडे महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 02ः35 बजे बस स्टाप परिसर, मंझनपुर में गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा अपरान्ह 02ः55 बजे नगर पालिका मुख्यालय,मंझनपुर के नामकरण समारोह में सम्मिलित होंगे एवं तदोपरान्त स्थानीय प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
[19/03, 21:49] +91 99562 82731: *जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*
*कौशाम्बी* जनपद न्यायाधीश ने निरीक्षण जे पी यादव,आस्था मिश्रा,सौम्या गिरी एवं अजितेश मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था,बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा स्वच्छता व्यवस्था सही पायी गयी। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं,पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा जेल प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,
जयपुर19 मार्च 26*श्रीगंगानगर में बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा पकड़ा, 11 आरोपी गिरफ्तार*