कौशाम्बी 10 मार्च 26*धर्मा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा*
*कौशाम्बी* माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी प्रदेश के टॉप 10 सूची में सम्मिलित विद्यालयों में से एक धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार की नींव रखने वाले संस्थापक स्वर्गीय रामावतार त्रिपाठी की दिनांक 10 मार्च को द्वितीय पुण्यतिथि नम आंखों से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वप्रथम धर्मा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी व अन्य प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और माल्यार्पण किया,तत्पश्चात धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी व डी. डी. कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य एस.बी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने अपने उद्धबोधन में संस्थापक के विषय में बताया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा को ही सर्वोपरि मानते हुए समाज के हर वर्ग के बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया था।उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में स्थापित यह विद्यालय आज भी उनके आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ विभिन्न पाठ्येत्तर क्रिया कलापों में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संस्थापक के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*