- कौशाम्बी 06 मार्च* आग लगने से गरीब का घर गृहस्थी बाइक सहित लाखो का सामान जलकर खाक।
रिपोर्ट – न्यूज़ यूपी आजतक
कौशाम्बी 06 मार्च* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के असदुल्लापुर रोही में गरीब मजदूर कामता पाल के घर मे अचानक आग लग गई, आग से कामता की पूरी गृहस्थी बाइक जलकर खाक हो गयी इस हादसे में लाखों की नुकसान बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार ग्रामीण कामता पाल के घर मे सोमवार की सुबह करीब दस बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी।घटना के वक्त घर में कोई नही था।पीछे खेतों में परिजन काम कर रहे थे तभी घर से अचानक आग की लपटें देख परिजनो ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर आसपास से पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करने लगे ,जब तक आग बुझती तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग की घटना से कामता पाल का लाखो का सामान जल कर खाक हो गया जिसमें एक मोटर साइकिल अनाज कपड़ा बर्तन बिस्तर घर की तमाम कीमती वस्तुएँ जल कर खाक हो गयी। इस घटना के बाद परिवार दाने दाने को मोहताज हो गए है परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है । पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*