कौशाम्बी ८ फ़रवरी २६*डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सशक्त शिक्षा विषय पर वेबिनार का आयोजन*
*कौशांबी* डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग करारी में रविवार को “ए.आई.तकनीक के माध्यम से सशक्त शिक्षा विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में संस्था के निदेशक डॉ. प्रोफेसर अनीस अफजल, कुलसचिव सरताज आलम प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती मंतशा हसीब, एप्लाइड साइंस के विभागाध्यक्ष चिंतामणि पाण्डेय,सुधांशु शर्मा, हिमांशु जायसवाल,श्वेता सोनकर, अवनीश सिंह,वीरेंद्र साहू,विकास शर्मा,सौरभ सिंह,एस.एन कुशवाहा, शुभम पाल मो फ़ारूक़, हामिद अहमद,मो इमरान,रोहित मिश्रा, मो ताहा, तौकीर अहमद,हसनैन हैदर, मंतशा रशीद,उपासना त्रिपाठी तथा अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।
यह ज्ञानवर्धक वेबिनार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रोफेसर अहरार हुसैन द्वारा आयोजित किया गया था। प्रोफेसर हुसैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं और शिक्षा के क्षेत्र में इसके क्रांतिकारी अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे एआई छात्रों को व्यक्तिगत सीखने के अनुभव प्रदान कर सकता है, शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, और शैक्षिक संस्थानों को अधिक कुशल बना सकता है निदेशक अनीस अफजल ने कहा कि इस तरह के वेबिनार छात्रों और शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रजिस्ट्रार सरताज आलम ने भी संबोधित एआई के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह भविष्य की शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। ए आई पर हुए वेबिनार ने लोगों को बहुत प्रेरित किया और उन्हें भविष्य के लिए उत्साहित किया। यह उनके लिए अच्छा है क्योंकि इसका मतलब है कि वे एआई के क्षेत्र में अवसरों को लेकर सकारात्मक हैं और शायद इसे अपने करियर या जीवन में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं। यह उत्साह उन्हें नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां
नैनीताल26मई26*ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिरा