अयोध्या ८ फ़रवरी २६*पेड से टकराए दूध का टैकर मालिक के भाई की हुई मौत*
फोटो दुर्घटनाग्रस्त टैंकर
सोहावल अयोध्या*रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर से दूध लादकर इटावा जा रहा टैंकर सुबह 7:30 गंज गांव के सामने अनियत्रित हो पेड से टकराया। चपेट मे आया क्षेत्रीय साईकिल सवार हुआ घायल। टैकर मे बैठे टैकर मालिक के भाई बुलंद शहर निवासी 30वर्षीय सतीश पुत्र मांगे राम की घटना स्थल पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस से पहले राहगीरो द्वारा घायल साईकिल सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाने से घायल साईकिल सवार की पहचान नही हो सकी।
प्रभारी चौकी सत्ती चौरा ने बताया कि दुर्घटना होते ही चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर पर अंकित मो नंबर से मालिक से संपर्क कर जानकारी दे दी गयी है। घायल साइकल सवार के परिजनो की तालाश की जा रही है।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*